Home Sports ‘आप खेलेंगे तो हम आगे..’ जिसे किया बाहर, अब उसी पर निर्भर हुए बाबर आजम, बताया जीत का हीरो

‘आप खेलेंगे तो हम आगे..’ जिसे किया बाहर, अब उसी पर निर्भर हुए बाबर आजम, बताया जीत का हीरो

0
‘आप खेलेंगे तो हम आगे..’ जिसे किया बाहर, अब उसी पर निर्भर हुए बाबर आजम, बताया जीत का हीरो

[ad_1]

हाइलाइट्स

फखर जमान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली शानदार पारी.
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 21 रन से मात दी.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में पाकिस्तान की हालत पतली नजर आ रही थी. लेकिन बाबर आजम एंड कंपनी अब सेमीफाइनल की रेस में शामिल हो चुकी है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड  (PAK vs NZ) की टीम को भी धूल चटा दी है. यह सब मुमकिन हुआ है टीम के खूंखार ओपनर फखर जमान (Fakhar Zaman) की बदौलत. जिन्हें वर्ल्ड कप के 5 अहम मुकाबलों में बाहर बिठाया गया था. फखर ने पहले बांग्लादेश के खिलाफ आतिशी पारी खेली, अब न्यूजीलैंड के सामने छक्कों की बौछार कर दी है. मैच के बाद कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अब उन्हीं को आगे रखते नजर आए.

न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद न्यूजीलैंड ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की. रचिन रवींद्र के शतक और कप्तान केन विलियम्सन की 95 रन की पारी की बदौलत टीम 401 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गई. इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि सामने थे फखर जमान. फखर ने महज 81 गेंद में 8 चौकों और 11 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत 126 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं, दूसरे छोर पर कप्तान बाबर आजम ने भी अर्धशतक ठोका. अंत में डकवर्थ लुईस नियम के चलते पाकिस्तान ने इस मैच को 21 रन से जीत लिया. अहम मुकाबले को जीतने के बाद बाबर आजम ने मैच का पूरा श्रेय फखर जमान को दिया है.

मैच का पूरा श्रेय फखर को है- बाबर आजम

बाबर ने मैच के बाद कहा, ‘जब हम ड्रेसिंग रूम में आये तो बस संदेश दिया कि हमें अच्छी साझेदारियों की जरूरत है. फखर से कहा कि अगर वह 15 ओवर खेलें तो हम आगे रहेंगे. मन ही मन हम जानते थे कि बारिश आने वाली है. पूरा श्रेय फखर को है. हमें पता था कि छोटी बाउंड्री है और हमने इसका इस्तेमाल किया. हम सिर्फ 100 फीसदी देने की कोशिश कर रहे हैं. हम बस मैच दर मैच आगे बढ़ रहे हैं.’

IND vs SA: बर्थडे पर सचिन के महारिकॉर्ड पर क्या सोच रहे विराट? कोच ने किया खुलासा, बोले- 49वें या 50वें शतक के लिए

वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिए दो टीमें तय हो गई हैं. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. लेकिन दो स्थान अभी भी बाकी हैं. पाकिस्तान का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बाबर ब्रिगेड सेमीफाइनल में एंट्री मारती है या नहीं.

Tags: Babar Azam, Fakhar zaman, PAK vs NZ, Pakistan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here