Home Sports जीता पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका पहुंचा सेमीफाइनल में, समझिए ये कैसे हुआ ?

जीता पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका पहुंचा सेमीफाइनल में, समझिए ये कैसे हुआ ?

0
जीता पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका पहुंचा सेमीफाइनल में, समझिए ये कैसे हुआ ?

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलने वाली दो टीमें पक्की हो चुकी है. सबसे पहले भारतीय टीम ने लगातार सात जीत के साथ अपनी जगह बनाई और अब पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत ने दूसरी टीम को भी दूसरे दौरा का टिकट दिला दिया. करो या मरो के मुकाबले में फखर जमां की तूफानी शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करिश्माई जीत हासिल कर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा.

न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 401 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. रचिन रवींद्र ने टीम के लिए टूर्नामेंट में तीसरा शतक जमाया जबकि वापसी करते हुए कप्तान केन विलियमसन ने 95 रन की पारी खेली. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने तेज तर्रार 41 रन की पारी खेली.

पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां ने महज 81 गेंद पर 11 छक्के और 8 चौके से धमाकेदार शतकीय पारी खेल कीवी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. 25.3 ओवर में जब बारिश की वजह से दूसरी बार मैच रोका गया तो टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 201 रन था. मुकाबले को इसके बाद शुरू नहीं कराया जा सका और पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से जीत हासिल की.

पाकिस्तान की जीत से सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने जबदरस्त जीत दर्ज की और इसका फायदा साउथ अफ्रीका की टीम को मिला. बिना मैदान में उतरे ही टीम अचानक से सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई. अब तक 7 में से 6 जीत हासिल कर 12 अंक हासिल करने वाली प्रोटियाज टीम दूसरे दौर में भारत के बार जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी. जो दो जगह खाली है उसके लिए ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच जंग होगी.

Tags: Babar Azam, India vs South Africa, Pakistan vs New Zealand, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here