Home Sports पर्दे के पीछे से…AFG के WC में धांसू प्रदर्शन पर ‘कप्‍तान’ हुए जडेजा के फैन!

पर्दे के पीछे से…AFG के WC में धांसू प्रदर्शन पर ‘कप्‍तान’ हुए जडेजा के फैन!

0
पर्दे के पीछे से…AFG के WC में धांसू प्रदर्शन पर ‘कप्‍तान’ हुए जडेजा के फैन!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. चीन में खेले गए एशियाई खेलों के दौरान अपनी कप्‍तानी में अफगानिस्‍तान को रजत पदक दिलाने वाले गुलबदिन नायब ने मौजूदा वर्ल्‍ड कप में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा की मेंटोर के रूप में भूमिका की प्रशंसा की. गुलबदिन नायब अफगानिस्‍तान की वर्ल्‍ड कप टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर मौजूद हैं. उन्‍होंने कहा अफगानिस्तान को अपने अभियान के दौरान अजय जडेजा की मौजूदगी से फायदा हुआ. जिससे प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर कायम यह टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई है. जडेजा विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान टीम में मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं.

अफगानिस्तान को अपने अगले मैच में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है. टीम के पास सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंक हैं. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के नाम भी इतने ही अंक है लेकिन इन दोनों टीमों ने एक-एक मैच अधिक खेले हैं. अफगानिस्तान नेट रन रेट (-0.330) के मामले में इन दोनों टीमों से पीछे है. नायब ने 2019 विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया था. उन्होंने कहा कि जब अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने की बात आती है तो जडेजा के सुझाव ‘अविश्वसनीय’ रहे हैं. नायब ने टीम के अभ्यास सत्र के इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘टीम के नतीजों पर पर्दे के पीछे से निभाई गयी भूमिकाओं का काफी प्रभाव होता है. वह (जडेजा) खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हैं और वह किसी बड़े खिलाड़ी की तरह अपना अनुभव साझा करते हैं. अजय भाई भारत के लिए खेल चुके हैं, वह जानते हैं और अनुमान भी लगा सकते हैं कि खेल के किसी भी चरण में क्या हो सकता है.’’

यह भी पढ़ें:- 2 सेंचुरी, 4 फिफ्टी… विराट ने पोंटिंग को दिखाया आइना, ऐसा क्‍या कह गए थे पूर्व कंगारू कप्‍तान? अब होगा ‘अफसोस’

10-10 मिनट के लिए जडेजा बनाते हैं योजना
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे दिमाग में पूरे मैच का खाका होता है लेकिन वह मैच पर करीबी नजर रखते हैं और उसे 10-10 मिनट के सत्र में बांट कर योजना बनाते हैं. इस मैदान के पास अरब सागर है ऐसे में उन्हें पता है कि यहां क्या हो सकता है. उन्हें इस बात का अंदाजा रहता है कि गेंद कितनी स्विंग करेंगी या पिच स्पिनरों के लिए मददगार होगी. दिन और रात में परिस्थितियों में क्या फर्क होगा. हमें इन चीजों के बारे में आसानी से पता चल जाता है.’’

पर्दे के पीछे से…AFG के WC में धांसू प्रदर्शन पर ‘कप्‍तान’ हुए अजय जडेजा के फैन! बताई 10 मिनट वाली स्ट्रेटजी

सचिन के साथ खेल चुका खिलाड़ी…
उन्होंने कहा, ‘‘ अजय सर हमारे खिलाड़ियों का अविश्वसनीय तरीके से मार्गदर्शन कर रहे है और हम उनके साथ का लुत्फ उठा रहे है.’’ नायब ने कहा कि उन्होंने टीवी पर जडेजा जैसे खिलाड़ी को सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे खेल के दिग्गजों के साथ खेलते हुए देखा है और ड्रेसिंग रूम में उनका होना अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है. ‘‘ जब भी हम बैठते हैं, वह केवल क्रिकेट के बारे में बात करते हैं. वह हमेशा हमारी किसी भी चर्चा में क्रिकेट को शामिल करते हैं. उनकी उपस्थिति हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. आज वह हमारे साथ जुड़े हुए हैं और इसने हमारी टीम और हमारे क्रिकेट पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है.’’

Tags: Afghanistan Cricket, Ajay jadeja, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here