[ad_1]
मृणाल ठाकुर बीते कुछ समय से अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री फैंस को एक से एक बढ़कर एक हिट फिल्में दिए जा रही हैं। फैंस भी अभिनेत्री से सोशल मीडिया पर काफी जुड़े रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने ‘मेड इन हेवन 2’ में घरेलू हिंसा पीड़िता की भूमिका निभाने के रोल को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं।
मृणाल ने वेब सीरीज में अपने रोल के बारे में बात की और बताया कि एक बेहद सफल और स्वतंत्र महिला होने के बावजूद वह अपने अपमानजनक रिश्ते से बाहर क्यों नहीं आईं। मृणाल ने कहा, “मैं इस एपिसोड का हिस्सा इसलिए बनना चाहती थी क्योंकि जब जोया ने मुझे कहानी सुनाई तो मैंने कहा कि जोया मैं ऐसी कई महिलाओं को जानती हूं, जो जानती हैं कि उनके जीवन में चीजें गलत हैं, लेकिन वे इसे स्वीकार नहीं कर पाती हैं।”
मृणाल ने आगे कहा, ‘हर व्यक्ति को यह समझने में समय लगता है कि क्या गलत है। जैसे ही शो खत्म होता है। आप देखते हैं कि अधीरा तलाक के लिए फाइल करती है। मुझे लगता है कि तलाक को तुरंत नहीं बल्कि कुछ एपिसोड के बाद दिखाना अच्छा था क्योंकि यह हकीकत है। इसमें समय लगता है और अच्छी चीजों में भी समय लगता है। मैं उनसे बस यही कहना चाहता हूं कि खुद पर भरोसा रखें। यह जीवन अनमोल है और आप प्यार पाने के पात्र हैं।’
इंटरव्यू में आगे पूछे जाने पर कि क्या अधीरा का किरदार निभाते समय उन्हें कोई असहजता महसूस हुई। इसपर मृणाल ने कहा कि जब भी उन्हें असहजता महसूस होती थी, तो वह केवल उन सभी महिलाओं को देखती थीं जो पीड़ित थीं। इससे उन्हें हिम्मत मिल जाती थी।
[ad_2]
Source link