[ad_1]
07:18 AM, 07-Nov-2023
सीएम ने की वोटिंग
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा सुबह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्र पहुंचे और वोटिंग शुरू होते ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री ने आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला है।
#WATCH | Chief Minister of Mizoram Zoramthanga casts his vote for the Mizoram Assembly Elections 2023 at 19-Aizawl Venglai-I YMA Hall polling station under Aizawl North-II assembly constituency. pic.twitter.com/w3MdGFLWme
— ANI (@ANI) November 7, 2023
07:13 AM, 07-Nov-2023
इन पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला
राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। राज्य में फिलहाल एमएनएफ की सरकार है।
07:05 AM, 07-Nov-2023
मिजोरम की सभी 40 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदाताओं में मतदान को लेकर बहुत जोश है, इसी वजह कई मतदाता तो सुबह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्र पहुंच गए थे।
06:20 AM, 07-Nov-2023
सभी सीमाएं सील : सीईओ
मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने कहा है कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की 50 कंपनियों की तैनाती की गई है। असम, मणिपुर व त्रिपुरा की अंतरराज्यीय और म्यांमार व बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील कर दी गई हैं। अब तक 40 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों को जब्त किया जा चुका है।
06:16 AM, 07-Nov-2023
ऑइजोल की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नाजुक कुमार ने बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस और सीएपीएफ की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद हैं।
06:15 AM, 07-Nov-2023
विधानसभा चुनाव में इस बार 16 महिलाएं भी चुनाव मैदान में लड़ रही हैं। पूरे राज्य में 1,275 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
06:01 AM, 07-Nov-2023
Mizoram Election Live: मिजोरम में 40 सीटों पर मतदान शुरू, 174 उम्मीदवार मैदान में, सीएम जोरमथांगा ने डाला वोट
पूर्वी राज्य मिजोरम में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। राज्य के 8,51,895 मतदाता 40 सीटों पर खड़े 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बस थोड़ी ही देर में वोटिंग शुरू हो जाएगी।
[ad_2]
Source link