[ad_1]
हाइलाइट्स
मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर जड़ा विश्व कप 2023 पहला दोहरा शतक
ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 91 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने वर्ल्ड कप (World Cup) में दोहरा शतक जड़कर इतिहास कायम किया. मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup) के 39वें मैच में नाबाद 201 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी. उन्होंने 78 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने विश्व कप के इतिहास में अभी तक 43 छक्के जड़े. मैक्सवेल के क्रिकेट करियर की यह बेस्ट पारी है.
इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल का वनडे में बेस्ट स्कोर 108 रन था जिसे उन्होंने पार कर लिया. मैक्सवेल के नाम वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने मौजूदा विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ 40 गेंदों पर सेंचुरी जड़ दी थी. उन्होंने 21 दिन के भीतर ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था. विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम के नाम था जिन्होंने इसी विश्व कप में 49 गेंदों पर ठोका था.
Who Is Ibrahim Zadran: कौन हैं इब्राहिम जादरान? जिसने WC में AFG के लिए लगाया पहला शतक, रचा इतिहास
कंगारुओं ने 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे
292 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. कंगारुओं ने 49 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. ट्रेविस हेड को नवीन उल हक ने खाता भी नहीं खोलने दिया. नवीन ने हेड को इकराम अलीखिल के हाथों कैच कराया. मिचेल मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट कर नवीन ने कंगारुओं को दूसरा झटका दिया. मार्श 11 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए.
विस्फोटक ओपर डेविड वॉर्नर 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने बोल्ड किया. अगली गेंद पर उमरजई ने जॉाश इंग्लिस को खाता भी नहीं खोलने दिया वहीं मार्नस लैबुशेन 14 रन बनाकर रन आउट हुए. मार्कस स्टोइनिस 6 रन बनाकर राशिद खान के शिकार हुए. औस्ट्रेलिया ने 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए. इसके बाद मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर पारी को संभाला और अपना सैकड़ा पूरा किया.
.
Tags: Afghanistan, Australia, Glenn Maxwell, ODI World Cup
FIRST PUBLISHED : November 7, 2023, 21:27 IST
[ad_2]
Source link