Home Sports न्यूजीलैंड का बदला,पाकिस्तान का वर्ल्डकप से बाहर होना पक्का,उम्मीदें लगभग खत्म

न्यूजीलैंड का बदला,पाकिस्तान का वर्ल्डकप से बाहर होना पक्का,उम्मीदें लगभग खत्म

0
न्यूजीलैंड का बदला,पाकिस्तान का वर्ल्डकप से बाहर होना पक्का,उम्मीदें लगभग खत्म

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान की टीम अपना पूरा जोर लगाने के बाद भी शायद पहुंच नहीं पाएगी. मेजबान भारत ने तूफानी खेल दिखाते सबसे पहले लगातार 7 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी. इसके बाद साउथ अफ्रीका और फिर ऑस्ट्रेलिया ने अपना स्थान पक्का किया. श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के खेल ने पाकिस्तान के लिए जो समीकरण तैयार किया है उसे हासिल करना नामुमकिन जैसा है. ऐसे में पाक टीम का बाहर होना पक्का ही हो गया है.

भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस में शामिल टीमों के नाम लगभग फाइनल हो गए हैं. टीम इंडिया ने अपने शुरुआती 7 मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह पक्की की थी. इसके बाद न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान की जीत ने साउथ अफ्रीका का स्थान सेमीफाइनल में पक्का कर दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अगले दौर में जगह बनाया. न्यूजीलैंड आखिरी जगह को हासिल करने की रेस में सबसे आगे था जबकि पाकिस्तान के लिए उपर वाले के भरोसे दौड़ में जिंदा था.

पाकिस्तान उम्मीद हुई लगभग खत्म
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान की राह नामुकिन जैसी हो गई है. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में गजब का खेल दिखाते हुए उसे 171 रन पर ढेर कर दिया. अब पाकिस्तान के सामने जो सेमीफाइनल का समीकरण बन रहा है वो हासिल करना नामुमकिन को मुमकिन करने जैसा होगा.

पाकिस्तान की टीम के अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की जीत के बाद जो समीकरण तैयार होंगे वो हद से ज्यादा मुश्किल है. अगर न्यूजीलैंड की टीम 25 ओवर में मैच जीत लेती है तो पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 270 से ज्यादा रन की जीत हासिल करना होगा. अगर बाद में बल्लेबाजी आई तो 275 बॉल पहले यानी 5 ओवर में ही जीत दर्ज करना होगा.

Tags: Pakistan vs New Zealand, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here