[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) में गुरुवार को बेंगलुरू में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की टीम (Sri Lanka vs New Zealand) महज 171 के स्कोर पर आउट हो गई लेकिन एक ‘खास घटना’ के लिए इस मैच को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. मैच में श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी आखिरी विकेट के लिए हुई. पारी की शुरुआत में ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पाथुन निशंका, कप्तान कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा को आउट करके श्रीलंका को लगातार झटके लिए जिससे टीम उबर नहीं सकी. शुरुआती ओवरों में विकेटों की पतझड़ के बाद 32.1 ओवर में कुसल मेंडिस की टीम 128 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा चुकी थी. इस समय लग रहा था कि अधिकतम 150 रन के स्कोर तक पूरी टीम पवेलियन लौट जाएगी.
बहरहाल, महीश तीक्षणा (Maheesh Theekshana)और दिलशान मधुशंका (Dilshan Madushanka) की जोड़ी के इरादे अलग ही थे. इन दोनों ने अपनी बैटिंग से बताया कि विकेट में कुछ भी खास नहीं है और उनकी टीम के शीर्ष बल्लेबाजों ने लापरवाही वाला रवैया दिखाते हुए विकेट गंवाए हैं.
कोहली को क्यों टारगेट करते हैं हफीज? माइकल वॉन ने VIDEO अपलोड कर बताई सच्चाई
इस जोड़ी ने आखिरी यानी 10वें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की. यह श्रीलंका की पूरी पारी की सबसे बड़ी साझेदारी के साथ ही वर्ल्डकप की 10वें विकेट की श्रीलंका की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है. पिछला रिकॉर्ड रुमेश रत्नायके और विनोदन जॉन के नाम पर था जिन्होंने वर्ल्डकप 1983 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी विकेट के लिए 33 रन जोड़े थे.
पारी के 47वें ओवर में मधुशंका के रचिन रवींद्र का शिकार बनने के बाद आखिरकार यह साझेदारी टूटी. मधुशंका 19 रन बनाकर विकेटकीपर टाम लैथम को कैच दे बैठे जबकि तीक्षणा 38 रन बनाकर नाबाद रहे. वे कप्तान कुसल मेंडिस (51 रन) के बाद टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे. न्यूजीलैंड टीम के लिए बोल्ट सबसे सफल बॉलर रहे जिन्होंने 10 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए.लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सेंटनर और रचिन रवींद्र भी दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे.
.
Tags: New Zealand, Sri Lanka Cricket Team, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 9, 2023, 19:15 IST
[ad_2]
Source link