Home Sports न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी फेर सकते हैं पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी, श्रीलंका को रहना होगा सावधान

न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी फेर सकते हैं पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी, श्रीलंका को रहना होगा सावधान

0
न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी फेर सकते हैं पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी, श्रीलंका को रहना होगा सावधान

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (World cup 2023) का 41वां मुकाबला गुरुवार यानी आज 9 नवंबर को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के दावे को मजबूत करना चोहगी. पाकिस्तान ने भी इस मुकाबले पर अपनी नजर बनाए रखी है. क्योंकि इस मुकाबले का नतीजा यह तय करेगा कि सेमीफाइनल में वह जगह बना पाएंगे या नहीं. पाकिस्तानी खेमे की उम्मीदों पर 2 कीवी खिलाड़ी पानी फेर सकते हैं.

युवा क्रिकेटर रचिन रवींद्र वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 8 पारियों में 522 रन बनाए हैं. वे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर है. रचिन का यह पहला वर्ल्ड कप है. रचिन वर्ल्ड कप में अब तक 3 शतक जड़ चुके हैं. ऐसे में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को उनसे सावधान रहने की जरूरत होगी. पाकिस्तान का खेमा भी यही चाहेगा कि वह जल्दी आउट हो जाए.

World Cup 2023 Semifinal: कब से खेले जाएंगे नॉकआउट मुकाबले ? आज से होगी टिकटों की बुकिंग, यहां जाकर करें बुक

पाकिस्तान के लिए दूसरा सिरदर्द धाकड़ ऑलराउंडर डेरिल मिचेल हो सकते हैं. मिचेल भी वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्म कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 7 इनिंग्स में 375 रन बनाए हैं. एक शतक भी जड़ चुके हैं. ये शतक उन्होंने किसी मामूली टीम के खिलाफ नहीं बल्कि, 8 टीमों को मात देने वाली टीम भारत के खिलाफ लगाया है. मिचेल टूर्नामेंट में अब तक 13 छक्के और 34 चौके जड़ चुके हैं. पाकिस्तान की टीम डेरिल मिचेल से भी खराब परफॉर्मेंस चाहेगी.

पाकिस्तान की टीम यह चाहेगी कि न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को हार जाए. क्योंकि अगर वह जीत गए थे पाकिस्तान को अगला मुकाबला जीतना होगा. सिर्फ जीतना ही नहीं बल्कि काफी बड़े अंतर से जीतना होगा. न्यूजीलैंड की टीम 1 रन से जीतती है तो पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 130 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. जो उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है.हालांकि, इसका फैसला 11 नवंबर को हो जाएगा.

Tags: Daryl Mitchell, Newzealand, Srilanka, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here