Home Sports कोहली-डिकॉक से आगे निकले रवींद्र, रोहित भी छूटे पीछे, सचिन का रिकॉर्ड खतरे में

कोहली-डिकॉक से आगे निकले रवींद्र, रोहित भी छूटे पीछे, सचिन का रिकॉर्ड खतरे में

0
कोहली-डिकॉक से आगे निकले रवींद्र, रोहित भी छूटे पीछे, सचिन का रिकॉर्ड खतरे में

[ad_1]

हाइलाइट्स

रचिन रवींद्र CWC 2023 में सर्वाधिक 565 रन बना चुके हैं
विराट कोहली दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं
सचिन के नाम एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है

नई दिल्ली. भारतीय मूल के क्रिकेटर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) का वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. डेब्यू वर्ल्ड कप खेल रहे न्यूजीलैंड के इस प्रतिभावान ऑलराउंडर ने शानदार बल्लेबाजी से दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया है. कीवी टीम विश्व कप सेमीफाइनल में लगभग पहुंच चुकी है. न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंचाने में रचिन का अहम योगदान रहा है जिन्होंने इस विश्व कप में अभी तक 3 सेंचुरी जड़ी है. वह मौजूदा विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रचिन ने इस दौरार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) को पीछे छोड़ा. रचिन धीरे धीरे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के ‘महारिरिकॉर्ड’ को तोड़ने की ओर बढ़ रहे हैं.

23 वर्षीय लेफ्ट हैंड बैटर रचिन रवींद्र ने इस विश्व कप की 9 पारियों में 3 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से सर्वाधिक 565 रन बनाए हैं. रवींद्र ने इस दौरान क्विंटन डिकॉक को पीछे छोड़ा. डिकॉक 8 पारियों में 4 शतक की मदद से 550 रन बना चुके हैं जबकि विराट कोहली 8 पारियों में 543 रन के साथ दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर 446 रन के साथ चौथे वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 442 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं.

विराट या डिकॉक… दोनों के वर्ल्ड कप में 500 से ज्यादा रन, किसने क्रीज पर बिताया सबसे ज्यादा समय, जानिए

सचिन वर्ल्ड कप के सिंगल एडिशन में 673 रन बना चुके हैं
रचिन रवींद्र की नजर अब दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर है. वर्ल्ड कप के सिंगल एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन के नाम है. सचिन ने 2003 के वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे जो आज भी अटूट है. तेंदुलकर ने इस दौरान एक शतक और 6 अर्धशतक जमाए थे. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन हैं. हेडन के नाम 11 मैचों में 659 रन दर्ज हैं वहीं रोहित शर्मा 648 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 2019 के वर्ल्ड कप में 5 शतक जमाए थे.

कौन हैं रचिन रवींद्र
रचिन रवींद्र भारतीय मूल के क्रिकेटर हैं. उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. रवि कृष्णमूर्ति 90 के दशक में बेंगलुरू से न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए. रचिन का जन्म न्यूजीलैंड के शहर वेलिंग्टन में 1999 में हुआ था. रचिन पिता सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बड़े फैन हैं. उन्होंने अपने बेटे का नाम राहुल द्रविड़ के नाम से RA और सचिन के नाम से CH शब्द से जोड़कर बनाया है. रचिन के पिता भी बैंगलोर में क्लब क्रिकेट खेल चुके हैं.

Tags: ODI World Cup, Quinton de Kock, Rachin Ravindra, Rohit sharma, Sachin tendulkar, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here