Home Sports World Cup के बीच भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, सिर्फ 33 साल है उम्र, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू

World Cup के बीच भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, सिर्फ 33 साल है उम्र, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू

0
World Cup के बीच भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, सिर्फ 33 साल है उम्र, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया अभी वर्ल्ड कप 2023 में उतर रही है और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. इस बीच एक भारतीय क्रिकेटर ने 33 साल की उम्र में सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस खिलाड़ी ने एमएस धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल डेब्यू किया. पंजाब के गुरकीरत सिंह मान ने शुक्रवार को संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने भारतीय टीम की ओर से साल 2016 में डेब्यू किया था. इंडियन प्रीमियर लीग में भी यह खिलाड़ी पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, और कोलकाता नाइट राइडर्स सहित कई टीमों का हिस्सा रह चुका है.

गुरकीरत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज का दिन मेरे लिए एक अविश्वसनीय क्रिकेट यात्रा के अंत का प्रतीक है. भारत का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है. मेरा दिल मेरे परिवार, दोस्तों, कोचों और मेरे साथी खिलाड़ियों के समर्थन के लिए आभार से भर गया है. उन्होंने लिखा कि सभी ने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मैं अपनी पूरी यात्रा के दौरान मिले समर्थन, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए बीसीसीआई और पीसीए को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. अब नया अध्याय शुरू होगा.

सिर्फ 7 दिन का इंटरनेशनल करियर
गुरकीरत सिंह मान का इंटरनेशनल करियर सिर्फ 7 दिन चला. उन्होंने पहला वनडे 17 जनवरी 2016 तो जबकि अंतिम वनडे 23 जनवरी 2016 को खेला. इस दौरान टीम इंडिया की कमान एमएस धोनी के पास थी. उन्होंने 3 वनडे में 8, 5 और नाबाद 0 रन बनाए. यानी 7 की औसत से 13 रन. उन्होंने पंजाब की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट, लिस्ट-ए क्रिकेट और टी20 भी खेला. फर्स्ट क्लास के 59 मैच में उन्होंने 42 की औसत से 3471 रन बनाए. 7 शतक और 20 अर्धशतक लगाया. नाबाद 201 रन बेस्ट प्रदर्शन रहा. बतौर ऑफ स्पिनर 55 विकेट भी झटके.

बाबर आजम क्या World Cup के बाद कप्तानी छोड़ेंगे? कहा- जब पाकिस्तान लौटूंगा तब… अभी सिर्फ…

गुरकीरत सिंह ने लिस्ट-ए के 95 मैच में 48 की औसत से 3369 रन ठोके. 5 शतक और 25 अर्धशतक लगाया. यानी 30 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली. नाबाद 139 रन बेस्ट प्रदर्शन है. 33 विकेट भी लिए. उनके ओवरऑल टी20 करियर को देखें, तो गुरकीरत ने 119 मैच में 25 की औसत से 1986 रन बनाए. 7 अर्धशतक जड़ा. स्ट्राइक रेट 124 का रहा. 8 विकेट भी झटके.

Tags: Ms dhoni, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here