Home Breaking News आग के ऊपर से कूदे तो कभी कांटों के नीचे से निकले विक्की, सैम बहादुर बनने के लिए सहे कष्ट

आग के ऊपर से कूदे तो कभी कांटों के नीचे से निकले विक्की, सैम बहादुर बनने के लिए सहे कष्ट

0
आग के ऊपर से कूदे तो कभी कांटों के नीचे से निकले विक्की, सैम बहादुर बनने के लिए सहे कष्ट

[ad_1]

विक्की कौशल बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं जिनके अभिनय की सराहना फैंस से लेकर सितारे तक करते हैं। वह खुद को हर किरदार में झट से ढाल लेते हैं। विक्की अब जल्द ही फील्ड मार्शल सैम बहादुर की भूमिका अदा करते हुए मेघना गुलजार की मूवी ने नजर आएंगे जिसका ट्रेलर आउट हो चुका है। हाल ही में उन्होंने कुछ तैयारी की कुछ फोटोज भी शेयर की।




बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली विक्की कौशल भले ही बहुत बड़े स्टार अब तक न बने हों, लेकिन उनकी एक्टिंग की सराहना करते हुए दर्शक नहीं थकते हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सरदार उधम सिंह के बाद अब वह जल्द ही फिल्मी पर्दे पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे। ‘सैम बहादुर’ के ट्रेलर के लिए विक्की कौशल कुछ दिनों पहले दिल्ली पहुंचे थे। अब हाल ही में विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर खतरनाक स्टंट करते हुए कई वीडियोज शेयर किए हैं।


विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम बहादुर के किरदार में खुद को किस तरह ढाला इसका अंदाजा हम ट्रेलर से ही लगा सकते हैं। अब हाल ही में विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियोज और फोटोज शेयर की है, जिसमें पहली वीडियो में विक्की कौशल आग के ऊपर से जोरदार छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

 


तो वहीं दूसरे वीडियो में वह अपने रोल में बखूबी ढलने के लिए आर्मी ऑफिसर्स के साथ कांटों के बिछे जाल में से कैसे निकलना है, इसकी ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दिए। एक अन्य फोटो में विक्की कौशल बड़े ही ध्यान से ऑफिसर को ऑब्जर्व कर रहे हैं, जो कैसे बॉर्डर पर पोजीशन लेते हैं, वह दिखा रहे हैं। एक अन्य फोटो में विक्की आर्मी ऑफिसर्स के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये सभी फोटोज काफी प्यारी हैं।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here