[ad_1]
नई दिल्ली. इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज डेविड मलान को लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला वर्ल्ड कप का मैच उनका आखिरी वनडे हो सकता है. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है तथा ईडन गार्डंस पर होने वाला मैच उसका इस वर्ल्ड कप में आखिरी मैच होगा. इसके बाद टीम में आमूलचूल बदलाव की संभावना जताई जा रही है. इंग्लैंड का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बेहद खराब रहा है. टीम 8 में से अब तक 2 ही मैच जीत सकी है, जबकि 6 में हार मिली है. दूसरी ओर पाकिस्तान ने 8 में से 4 मैच जीते हैं. वर्ल्ड कप के पहले ही साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की बात कही थी. वहीं टूर्नामेंट के दौरान इंग्लैंड के ही तेज गेंदबाज डेविड विली ने वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की बात कह चुके हैं.
डेविड मलान ने कहा, टीम का दूसरा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने के कारण मुझे लगता है कि मैं अजीब स्थिति में हूं. मैं नहीं जानता कि मेरा भविष्य क्या होगा और ऐसा मेरी पसंद से होगा या टीम की पसंद से. इंग्लैंड के बल्लेबाजों में अभी तक मलान ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक शतक और 2 अर्धशतक की मदद से अभी तक 373 रन बनाए हैं.
डेविड मलान कहा कि इस टूर्नामेंट के बाद शायद मेरे पास सोचने के लिए कुछ समय होगा और मैं तब देखूंगा कि मैं किस स्थिति में हूं मेरे लिए भविष्य के गर्त में क्या छिपा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से मेरा आखिरी मैच भी हो सकता है और यह एक नई यात्रा की शुरुआत भी हो सकती है. कौन जानता है.
ICC ने वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका बोर्ड को किया सस्पेंड, वजह भी बताई, अब खिलाड़ियों का क्या होगा?
डेविड मलान ने 29 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद वह सीमित ओवरों क्रिकेट में इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक रहे. इस बीच वह टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी बने.
.
Tags: Dawid Malan, England, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 10, 2023, 23:55 IST
[ad_2]
Source link