Home Sports वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान तो सहवाग ने दिखाया आइना- सूद समेत लौटाना… पाक प्रधानमंत्री को भी नहीं छोड़ा

वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान तो सहवाग ने दिखाया आइना- सूद समेत लौटाना… पाक प्रधानमंत्री को भी नहीं छोड़ा

0
वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान तो सहवाग ने दिखाया आइना- सूद समेत लौटाना… पाक प्रधानमंत्री को भी नहीं छोड़ा

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई है. मौजूदा वर्ल्ड कप ना सिर्फ पाकिस्तान के खराब खेल के लिए याद किया जाएगा, बल्कि उसके ऊलजलूल आरोपों के लिए भी, जो उसने भारतीय क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी पर लगाए. भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को उसके खेल और इन आरोपों के लिए आईना दिखाया है. वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें पाकिस्तान की खामियों गिनाई गई हैं.

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, ’21वीं सदी में 6 वनडे वर्ल्ड कप हो चुके हैं. इन 6 वर्ल्ड कप में हम सिर्फ एक बार 2007 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए. जबकि 6 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई. दूसरी ओर, पाकिस्तान इस दौरान सिर्फ एक बार सेमीफाइनल (2011) के लिए क्वालीफाई कर सका और वे आईसीसी और बीसीसीआई पर गेंद और पिच बदलने का हास्यास्पद आरोप लगा रहे हैं.’

वीरेंद्र सहवाग यहीं नहीं रुकते. वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हैं. सहवाग लिखते हैं, ‘जब हम उन्हें हराने के बावजूद किसी अन्य टीम से हार जाते हैं तो उनके प्रधानमंत्री हमारा मजाक उड़ाते हैं. यहां पहुंचने पर उनके खिलाड़ी हमारे सैनिक का मजाक उड़ाने के लिए हैदराबाद में चाय पीते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हैं. पीसीबी चीफ हमारे देश को दुश्मन मुल्क कहते हैं. और इसके बावजूद अपनी नफरत के बदले प्यार की उम्मीद करते हैं.’

virendra Sehwag Tweet.

virendra Sehwag Tweet.

वीरेंद्र सहवाग ‘प्रीचिंग क्लास’ को भी टारगेट करते हैं. सहवाग लिखते हैं, ‘ जो उपदेश देते हैं, वे जान लें कि यह दोतरफा रास्ता है. जो लोग हमारे साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, हम उनके साथ बहुत अच्छे हैं. और जो ऐसा व्यवहार करे तो सही मौके पर सूद समेत लौटाना ही मेरा तरीका है. मैदान पर भी और मैदान के बाहर भी.’

Tags: Pakistan, Pcb, Virender sehwag, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here