[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में लगातार दो हार से शुरुआत करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद अब लीग स्टेज का अंत धमाकेदार अंदाज में किया है. बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीत के पहले गेंदबाजी चुनी लेकिन गेंदबाजों ने 306 रन लुटा दिए. मिचेल मार्श की खेली धुंआधार शतकीय पारी की बदौलत कंगारू टीम ने आखिरी मैच में बड़ी जीत दर्ज की.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांगलादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मिचेल मार्श की धमाकेदार शतकीय पारी की बदौलत बड़ी जीत दर्ज की. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादे की टीम ने तौहिद ह्रदय के 74 और कप्तान नजमुल हुसैन सांतो के 45 रन की बदौलत 8 विकेट पर 306 रन का स्कोर खड़ा किया. इस मुकाबले में बदलाव के साथ उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए शीन एबॉट और एडम जांपा ने 2-2 विकेट झटके.
मिचेल मार्श की धुंआधार पारी
सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरने से पहले ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी फॉर्म में नजर आई. 307 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ओपनर ट्रेविस हेड 10 रन पर ही आउट हो गए. इसके बाद डेविड वार्नर ने पारी को मिचेल मार्श के साथ आगे बढ़ाया. 53 रन बनाकर वो भी वापस लौट गए. मार्श ने अकेले ही मोर्चा थामा और धमाका 150 रन से उपर की पारी खेल डाली.
37 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्क जमाते हुए मार्श ने अपनी तूफानी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद उन्होंने 87 बॉल का सामना करते हुए 11 चौके और 4 छक्के जड़कर अपनी सेंचुरी पूरी की. इस धुंआधर खिलाड़ी का तूफान यहीं नहीं रुका और 117 गेंद पर 16 चौके और 7 छक्के लगाते हुए 150 रन पूरा कर लिया.
.
Tags: Mitchell Marsh, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 11, 2023, 18:08 IST
[ad_2]
Source link