Home Sports बाबर आजम कप्तानी के हर मोर्चे पर फेल, 2 साल और 6 इवेंट, हर बार पाकिस्तान के हाथ रहे खाली

बाबर आजम कप्तानी के हर मोर्चे पर फेल, 2 साल और 6 इवेंट, हर बार पाकिस्तान के हाथ रहे खाली

0
बाबर आजम कप्तानी के हर मोर्चे पर फेल, 2 साल और 6 इवेंट, हर बार पाकिस्तान के हाथ रहे खाली

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकामयाब रही. टूर्नामेंट के अंतिम मैच में कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को 38 रन बनाकर आउट हुए. वे पूरे टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं ठोक सके. 2021 से बतौर कप्तान बाबर आजम के प्रदर्शन को देखें, वे 6 इवेंट में उतरे और कोई भी खिताब टीम को नहीं दिला सके. इस कारण पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोइन खान से लेकर शोएब मलिक तक बाबर से कप्तानी छीने जाने की बात कह रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर वर्ल्ड कप के बाद खुद कप्तानी छोड़ सकते हैं.

पहले बात टी20 वर्ल्ड कप 2021 की. यूएई में हुए टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 10 विकेट से यादगार जीत दर्ज की थी. लेकिन टीम सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी. 2022 के एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से पाकिस्तान को करारी हार मिली. 2022 में ही टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची. इस बार उसे इंग्लैंड से हार मिली. मालूम हो कि 1992 के बाद पाकिस्तान की टीम अब तक वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है.

WTC में भी प्रदर्शन रहा खराब
2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. इस आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल के लिए भी पाकिस्तान की टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी थी. फिर एशिया कप 2023 में बाबर आजम की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा. टीम सुपर-4 राउंड से बाहर हो गई. उसे टीम इंडिया से 228 रन से करारी हार मिली. श्रीलंका ने भी उसे हराया. अब वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम अच्छा प्रदर्श करने में नाकाम रही. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने ना सिर्फ एशिया कप जीता बल्कि वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली है.

पाकिस्तान कैसे पहुंचे सेमीफाइनल में? एक खिलाड़ी ने अकेले लुटा दिए 530 रन, बना दुनिया का सबसे महंगा गेंदबाज

वर्ल्ड कप में औसत 40 का रहा
बाबर आजम के वर्ल्ड कप 2023 के प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 9 मैच की 9 पारियों में 40 की औसत से 320 रन बनाए. 4 अर्धशतक लगाया. 74 रन बेस्ट प्रदर्शन रहा. पाकिस्तान की ओर से 3 बैटर्स ने शतक ठोका. इसमें फखर जमां, मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्लाह शफीक शामिल हैं. वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले बाबर वनडे रैंकिंग में टाॅप पर थे, लेकिन पिछले दिनों टीम इंडिया के युवा बैटर शुभमन गिल ने उनसे नंबर-1 की कुर्सी छीन ली.

Tags: Babar Azam, Pcb, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here