Home Sports वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद जोस बटलर की कप्तानी पर नहीं आई आंच

वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद जोस बटलर की कप्तानी पर नहीं आई आंच

0
वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद जोस बटलर की कप्तानी पर नहीं आई आंच

[ad_1]

हाइलाइट्स

बटलर एंड कंपनी को विश्व कप में 3 मैचों में जीत मिली
मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर

नई दिल्ली. मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम का आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. जोस बटलर (Jos Buttler) की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी. कप्तान बटलर का बल्ला भी 9 मैचों में खामोश रहा. हालांकि इंग्लैंड टीम अपने अभियान का अंत पाकिस्तान को 93 रन से हराकर विश्व कप से विदाई ली. पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के 12 घंटे के भीतर इंग्लैंड क्रिकेट ने आगामी विंडीज दौरे (ENG vs WI) के लिए अपनी वनडे और टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद बटलर की कप्तानी बरकरार है.

इंग्लैंड को वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज की शुरुआत वनडे मैचों से होगी. पहला वनडे मैच 3 दिसंबर को एंटीगा में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप टीम के 6 खिलाड़ियों को व्हाइट बॉल क्रिकेट फॉर्मेट में जगह मिली है जिनमें से बटलर भी शामिल है. 9 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वर्ल्ड कप स्क्वॉड से जिन 6 खिलाड़ियों को विंडीज दौरे के लिए चुना गया है उनमें गस एटकिंसन, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम करेन और लियाम लिविंगस्टोन शामिल हैं.

IND vs NED LIVE Score: भारत बनाम नीदरलैंड्स में भिड़ंत, कुछ ही देर में होगा टॉस

नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने मनाई दिवाली, विराट- रोहित फैमिली संग पहुंचे, BCCI ने जारी किया वीडियो

3 खिलाड़ियों को पहली बार मौका
वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. ओली पोप, जॉन टर्नर और जोश टंग को अभी वनडे में डेब्यू का इंतजार है. पोप कंधे की चोट से लौट रहे हैं. उन्हें सैम हेन की जगह तरजीह दी गई है. सैम हेन ने आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू में प्रभावित किया था. उनका टीम से बाहर रहना हैरान करने वाला फैसला है.

इंग्लैंड की वनडे स्क्वॉड: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम करेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, ओली पोप, फिल साल्ट, जोश टंग, जॉन टर्नर.

इंग्लैंड की टी20 स्क्वॉड: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, मोइन अली, गस एटकिंसन, हैरी ब्रुक, सैम करेन, बेन डकेट, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, रीस टॉपले, जॉन टर्नर, क्रिस वोक्स.

Tags: England Cricket, England vs west indies, Jos Buttler, ODI World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here