Home Breaking News Tiger 3 BO Collection Day 2: पहले सोमवार को टाइगर की गूंजी दहाड़, तारा सिंह, पठान, जवान सबको पीछे छोड़ा

Tiger 3 BO Collection Day 2: पहले सोमवार को टाइगर की गूंजी दहाड़, तारा सिंह, पठान, जवान सबको पीछे छोड़ा

0
Tiger 3 BO Collection Day 2: पहले सोमवार को टाइगर की गूंजी दहाड़, तारा सिंह, पठान, जवान सबको पीछे छोड़ा

[ad_1]

यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले सोमवार को शुरुआती रुझानों के अनुसार इस साल रिलीज हुई तीनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘गदर 2’, ‘जवान’ और ‘पठान’ के पहले सोमवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार दोपहर तक एडवांस बुकिंग में कमजोर दिख रही फिल्म ‘टाइगर 3’ ने दोपहर बाद स्पॉट बुकिंग में कमाल दिखाया और देर शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक इसने मंडे टेस्ट शानदार तरीके से पास कर लिया है। फिल्म की पहले सोमवार की कमाई फिल्म ‘बाहुबली 2’ की पहले सोमवार की कमाई से भी ज्यादा है।




वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की पिछली ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन भले 57 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली हो लेकिन रिलीज के पहले सोमवार को इसका कलेक्शन गिरकर 26.50 करोड़ रुपये पर आ गया था। फिल्म ‘जवान’ ने भी रिलीज के पहले दिन पूरे देश में करीब 75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली लेकिन इसका पहले सोमवार का कलेक्शन 32.92 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म ‘गदर 2’ ने इन दोनों फिल्मों से बेहतर कारोबार करते हुए रिलीज के पहले सोमवार को 38.70 करोड़ रुपये कमाए थे। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने इस लिहाज से इन तीनों फिल्मों का पहले सोमवार का कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है।


फिल्म ‘टाइगर 3’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई यशराज फिल्म्स से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार 44.50 करोड़ रुपये रही है। कंपनी की आधिकारिक रिलीज के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन विदेश में 41.50 करोड़ रुपये कमाए। इस हिसाब से फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई पहले दिन करीब 94 करोड़ रुपये की रही। ये सलमान खान के करियर की किसी भी फिल्म की सबसे अच्छी ओपनिंग रही है। टाइगर फ्रेंचाइजी की पहले की दोनों फिल्मों से भी ये आंकड़ा बेहतर रहा और यशराज फिल्म्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म अपना अच्छा कारोबार करना जारी रखेगी।


सोमवार को देर शाम तक मिले आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के दूसरे दिन शुरुआती रुझानों के मुताबिक 42.78 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ये फिल्म ‘बाहुबली 2’ के हिंदी संस्करण की पहले सोमवार को हुई कमाई 40.25 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा पाने के लिए कम से कम 600 करोड़ रुपये कमाने होंगे और इसके पास 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘एनीमल’ से पहले के पूरे तीन हफ्ते का मैदान खाली है। सलमान खान की किसी भी फिल्म की सबसे अधिक कमाई अब तक ‘टाइगर जिंदा है’ की रही है जिसने साल 2017 में 339.16 करोड़ रुपये कमाए थे।


रिलीज के पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 हिंदी फिल्में इस प्रकार हैं:

फिल्म   पहले सोमवार की कमाई (करोड़ रु. में)
टाइगर 3 (2023)   42.78
गदर 2 (2023)     38.70
टाइगर जिंदा है (2017)   36.54
कृष 3    35.91
जवान (2023)   32.92
हाउसफुल 4 (2019)  32.00
बजरंगी भाईजान (2015)  27.05
पठान (2023)  26.50
दंगल (2016)   25.69
संजू (2018) 25.35


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here