Home Breaking News सोमवार की कमाई की असली पड़ताल, जानिए दूसरे दिन की कमाई के बाद टाइगर की पोजीशन

सोमवार की कमाई की असली पड़ताल, जानिए दूसरे दिन की कमाई के बाद टाइगर की पोजीशन

0
सोमवार की कमाई की असली पड़ताल, जानिए दूसरे दिन की कमाई के बाद टाइगर की पोजीशन

[ad_1]

सलमान खान, कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘टाइगर 3’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के दूसरे दिन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 59.25 करोड़ रुपये कमाकर सोमवार की कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म बनाने वाली कंपनी यशराज फिल्म्स ने इसे प्रचारित भी इसी हिसाब से करना शुरू किया है, लेकिन ध्यान से देखें तो ये फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज के दूसरे दिन की कमाई है। फिल्म का असली मंडे टेस्ट तब होता जब ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज होती है और पहला वीकएंड मनाकर रिलीज के चौथे दिन में प्रवेश करती। खैर, इसके बावजूद आइए देखते हैं कि ये फिल्म अपने दो दिन की इस कमाई में देश की कुछ दिग्गज फिल्मों की दो दिन की कमाई की तुलना में कहां टिकती है…

The Railway Men: नेटफ्लिक्स की नई सीरीज पर बाबिल का भरोसा, बोले, पिता के नाम से नहीं अपने काम से बनाऊंगा पहचान




फिल्म ‘टाइगर 3’ हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है और इसके आंकड़े भी सारी भाषाओं के संस्कऱणो को मिलाकर जारी किए जा रहे हैं तो सबसे पहले जानते हैं उस फिल्म के बारे में जिसने भारतीय फिल्मों को एक साथ सभी भाषाओं मे रिलीज करने का प्रचलन स्थापित किया यानी कि फिल्म ‘बाहुबली 2’। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले 121 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसमें अपनी मूल भाषा तेलुगु में ही इसने 58 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 90 करोड़ रुपये कमाए और इसमें इसकी मूल भाषा तेलुगु की कमाई रही 32 करोड़ रुपये। फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिन में हिंदी में कमाए 81.50 करोड़ रुपये और फिल्म का रिलीज के पहले दो दिन का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन रहा 211 करोड़ रुपये।


अब बात करते हैं अभी सितंबर महीने में ही इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म ‘जवान’ की। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सारे भाषाओं के संस्करणो को मिलाकर 75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। दूसरे दिन फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन रहा 53.23 करोड़ रुपये। फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिन में कुल नेट कमाई की 128.23 करोड़ रुपये की और इसमें अकेले हिंदी संस्करण का कलेक्शन रहा 111.73 करोड़ रुपये।


यशराज स्पाई यूनिवर्स की ही पिछली फिल्म ‘पठान’ की अगर बात करें तो इसका भी रिलीज के बाद के पहले दो दिन का कलेक्शन ‘टाइगर 3’ से कहीं ज्यादा है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले 57 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए उस समय तक का सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन और धमाकेदार रहा। ‘पठान’ ने रिलीज के दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने सभी संस्करणों को मिलाकर 70.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का पहले दो दिन का कलेक्शन इस हिसाब से रहा 127.50 करोड़ रुपये।


अब बात करते हैं सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई सनी देओल, अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ की। इस फिल्म को बिना किसी खास तामझाम या कॉरपोरेट बुकिंग के जरिये रिलीज किया। फिल्म ने इसके बावजूद रिलीज के पहले दिन ही 40.10 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको चौंका दिया। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 43.08 करोड़ रुपये कमाए और इस तरह से फिल्म का पहले दो दिन का कुल नेट कलेक्शन 83.18 करोड़ रुपये रहा।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here