[ad_1]

John Kirby
– फोटो : Social Media
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है, जिसमें 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिका का कहना है कि उनके पास खुफिया जानकारी है कि गाजा के अस्पतालों में हमास सहित अन्य आतंकवादी संगठन शरण लिए हुए हैं। बता दें, इससे पहले इस्राइल की सरकार ने कई बार आरोप लगाएं हैं कि हमास के आतंकी नागरिकों को ढाल बना रहे हैं। आतंकी अस्पतालों में छिपे हुए हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि उनके पास अनिर्दिष्ट खुफिया जानकारी है कि हमास और एक अन्य फलस्तीनी आतंकवादी समूह गाजा पट्टी के शिफा अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में शरण लिए हुए हैं। आतंकी अस्पतालों के नीचे बनी सुरंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। किर्बी ने आगे कहा कि अमेरिका कभी भी अस्पतालों के खिलाफ हमलों का समर्थन नहीं करता। हम चाहते हैं कि अस्पतालों और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अमेरिका निर्दोषों, मरीजों के खिलाफ गोलीबारी नहीं देख सकता। हालांकि, आतंकियों के खिलाफ सबूत के सवाल पर किर्बी ने कहा कि अलग-अलग खुफिया माध्यमों से जानकारी मिली है।
[ad_2]
Source link