Home Breaking News सत्ता का संग्राम: नागौर में चुनावी चर्चा; एक साथ दिखे RLP-कांग्रेस के नेता, बोले- विकास लाने के लिए दम चाहिए

सत्ता का संग्राम: नागौर में चुनावी चर्चा; एक साथ दिखे RLP-कांग्रेस के नेता, बोले- विकास लाने के लिए दम चाहिए

0
सत्ता का संग्राम: नागौर में चुनावी चर्चा; एक साथ दिखे RLP-कांग्रेस के नेता, बोले- विकास लाने के लिए दम चाहिए

[ad_1]

Rajasthan Elections 2023: Local leaders associated with Amar Ujala's program 'Satta Ka Sangram' in Nagaur

सत्ता का संग्राम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। इसी सिलसिले में आज हमारा कारवां नागौर विधानसभा पहुंचा है। यहां अमर उजाला ने नेताओं से बात की और जनता के सवाल पूछे।

कांग्रेस के मोहम्मद सादिक ने बताया कि 20 साल में कुछ विकास तो हुआ नहीं और पांच से यहां विधायक बीजेपी का ही है। इस लिए क्षेत्रीय  विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। हां जो योजनाएं गहलोत सरकार लेकर आई है उसका फायदा जरूर मिला है।

विपरीत सरकार के कारण नहीं हुआ विकास

वहीं, बीजेपी से ओझा जी ने माना कि नागौर का विकास नहीं हुआ है, लेकिन उसका कारण भाजपा के विधायक नहीं हैं। उसका कारण कांग्रेस सरकार ही है, सभी जानते हैं जब भाजपा का विधायक है तो उसको उस हिसाब से बजट नहीं दिया जाता कि वो विकास करा सके। उसकी उपेक्षा की जाती है। विपरीत सरकार रहने से ही यहां विकास की कमी रही। फिर अपनी ही बात में फंस गए ओझा जी। सवाल पूछा गया कि इससे पहले जब बीजेपी की सरकार थी तब तो यहां विधायक भी भाजपा का था फिर क्यों विकास नहीं हुआ। इस पर भाजपा नेता ओझा जी बोल गए वो नाराज थे क्योंकि उनको मंत्री नहीं बनाया गया।

जनता का मन यहां के व्यक्ति विशेष को ही जिताने का है

हरेंद्र मिर्जा पर लोगों ने कहां कि सरकार चाहे जो भी अगर उनको विधायक बनते हैं तो विकास होगा ही होगा। यहां के व्यक्ति विशेष को ही जिताने का लोगों ने मन बनाया है। शर्मनाक बात तो ये है कि यहां से लोकल प्रत्याशी बीजेपी को मिल ही नहीं रहा। हरियाणा से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर आए हैं हम उनका समर्थन किस प्रकार करें। बीजेपी के एक मंत्री पर जब खिलाड़ियों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा तब सब उसका समर्थन करने में लग गए और तो और मोदी जी ने भी कुछ नहीं कहा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here