Home Sports Video: वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर दिखी गर्मा-गर्मी, कोहली ने लाबुशेन की कर दी बोलती बंद

Video: वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर दिखी गर्मा-गर्मी, कोहली ने लाबुशेन की कर दी बोलती बंद

0
Video: वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर दिखी गर्मा-गर्मी, कोहली ने लाबुशेन की कर दी बोलती बंद

[ad_1]

World Cup 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में फील्डिंग के दौरान विराट कोहली का मैदान पर जोशीला अंदाज देखने को मिला है. विराट कोहली बिल्कुल अलग शख्सियत हैं. विराट कोहली अपने आक्रामक तेवर के लिए जाने जाते हैं. बल्लेबाजी हो या फील्डिंग विराट कोहली मैदान पर अपना तेवर बरकरार रखते हैं. विराट कोहली आक्रामक हैं और अपनी भावनाएं छिपाते नहीं. आक्रामकता ही विराट कोहली का सबसे बड़ा हथियार है, जिससे वह विरोधी टीमों में खौफ पैदा करते हैं.

वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर दिखी गर्मा-गर्मी 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में फील्डिंग के दौरान विराट कोहली की जबरदस्त बॉडी लैंग्वेज दिखाई दी. विराट कोहली ने कंगारू खिलाड़ियों पर बल्लेबाजी के दौरान दबाव बनाने के लिए स्लेजिंग का सहारा लिया है. ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान विराट कोहली ने कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन पर दबाव बनाने के लिए स्लेजिंग का सहारा लिया. सातवें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 4 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे.

कोहली ने लाबुशेन की कर दी बोलती बंद

स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद जब कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन मैदान में आए तो विराट कोहली ने स्लेजिंग के साथ उनका स्वागत किया. विराट कोहली ने इस दौरान मार्नस लाबुशेन की आंखों में देखकर कुछ कहा था. विराट कोहली की इस स्लेजिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं. 9 ओवर के बाद जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51 रन पर 3 विकेट था तो उस दौरान भी विराट कोहली ट्रेविस हेड की आंखों में देखकर घूरते नजर आए.  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here