Home Sports लीजेंड्स क्रिकेट लीग में ‘यूनिवर्स बॉस’ का जलवा, एक हाथ से जड़ा छक्‍का, VIDEO

लीजेंड्स क्रिकेट लीग में ‘यूनिवर्स बॉस’ का जलवा, एक हाथ से जड़ा छक्‍का, VIDEO

0
लीजेंड्स क्रिकेट लीग में ‘यूनिवर्स बॉस’ का जलवा, एक हाथ से जड़ा छक्‍का, VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

क्रिस गेल ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाए
पारी में सात चौके और एक छक्‍का रहा
इसके बावजूद गुजरात जाइंट्स मैच हारी

नई दिल्‍ली. वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल (Chris Gayle) को शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट के सबसे खतरनाक बैटरों में शुमार किया जाता है. गेंद पर वे इतनी निर्ममता से प्रहार करते है कि गेंद बाउंड्री के बाहर ही नजर आती है. गेल जब इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय थे तो नामी गेंदबाज भी उनका सामना करने से डरते थे.इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके गेल इस समय लीजेंड्स क्रिकेट लीग (Legends League Cricket) में बल्‍ले से जलवा दिखा रहे हैं.44 वर्ष के गेल ने सोमवार को गुजरात जाइंट्स (Gujarat Giants) की ओर से मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ 24 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली.

अपनी इस पारी के दौरान उन्‍होंने मणिपाल टीम के कोलिन डि ग्रेंडहोम की गेंद पर एक हाथ से ही छक्‍का जड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस पारी के बावजूद गेल की टीम को मणिपाल टाइगर्स के हाथों 10 रन की हार का सामना करना पड़ा.

थोड़ी खुशी, बड़ा गम, WC प्रदर्शन ने टीम इंडिया को दिया इतराने का मौका लेकिन…

गुजरात की पारी के दौरान छठे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्‍होंने यह छक्‍का लगाया. ग्रेंडहोम की शॉर्ट पिच गेंद पर ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से लोकप्रिय गेल ने शॉट लगाया.इस शॅाट को खेलते समय आखिरी क्षणों में गेल का एक हाथ बैट से हट गया था लेकिन टाइमिंग इतनी जोरदार थी कि गेंद अच्‍छी खासी दूरी से बाउंड्री के बाहर छक्‍के के लिए चली गई.

पिता ने 36 साल पहले जीता था वर्ल्‍डकप, बेटे मिचेल ने इस मामले में दी मात

रांची में खेले गए इस मैच में गेल की बैटिंग की बदौलत गुजरात जाइंट्स ने पावर प्‍ले में अपने स्‍कोर को 74 रन तक पहुंचा दिया था लेकिन 7वें ओवर में उनके आउट होते ही मणिपाल टाइगर्स की टीम ने स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लिया और 10 रन से मैच जीत हासिल कर ली.

मैच में मणिपाल टाइगर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए. हेमिल्‍टन मसाकाद्जा ने सर्वाधिक 37 और थिसारा परेरा ने 32 रनों का योगदान दिया. जवाब में खेलते हुए गेल के 38 और जैक्‍स कैलिस के 56 रन और पहले विकेट के लिए इन दोनों के बीच हुई 75 रनों की साझेदारी के बावजूद गुजरात जाइंट्स 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 163 रन ही बना सकी. इन दोनों ओपनरों के आउट होने के बाद पार्थिव पटेल ही कुछ संघर्ष कर सके. उन्‍होंने 26 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्‍के की मदद से 35 रन बनाए.मणिपाल टीम के परविंदर अवाना ने तीन ओवर में 19 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए.

Tags: Chris gayle, Gujarat Giants



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here