Home Breaking News ‘फिल्म का नाम डंकी क्यों रखा?’ फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, बोले- हंकी या मंकी समझिए

‘फिल्म का नाम डंकी क्यों रखा?’ फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, बोले- हंकी या मंकी समझिए

0
‘फिल्म का नाम डंकी क्यों रखा?’ फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, बोले- हंकी या मंकी समझिए

[ad_1]

शाहरुख खान अपने दोनों प्रोजेक्ट ‘पठान’ और ‘जवान’ की जबर्दस्त सफलता से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर भी खूब चर्चा में चल रहे हैं।  राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित, फिल्म का टीजर और फिल्म का पहला ट्रैक ‘लुट पुट गया’ पहले से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस बीच अभिनेता ने अपने फैंस को फिल्म के नाम का अर्थ समझाया है।





शाहरुख खान ने एक्स  पर #AskSRK सत्र आयोजित किया, जहां कई प्रशंसकों ने अभिनेता की टाइमलाइन पर अपने सवाल पूछे। इसी के बीच, एक प्रशंसक ने पूछा,  सर फिल्म का नाम ‘डंकी’ रखने का कारण बता सकते हैं।” इसके जवाब में, शाहरुख ने हमेशा की तरह दिलचस्प लेकिन मजाकिया जवाब देते हुए कहा, “डनकी सीमाओं के पार एक अवैध यात्रा का वर्णन करने का एक तरीका है। इसका उच्चारण डंकी होता है। इसका उच्चारण फंकी…हंकी…या हां मंकी जैसा होता है।


अभिनेता के इस मजाकिया अंदाज के फैंस कायल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख का यही अंदाज उन्हें सबसे हटकर बनाता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख फिल्म की रिलीज से पहले किसी भी चीज का खुलासा नहीं करेंगे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।’

 

R Madhavan: जूही चावला के साथ घर बसाना चाहते थे आर. माधवन, अभिनेता ने अपनी मां के सामने रखी थी इच्छा

 


इस बीच, ‘पठान’ और ‘जवान’ की मेगा सफलता के बाद शाहरुख 2023 में हैट्रिक की तलाश में हैं। वह दिसंबर में राजकुमार हिरानी निर्देशित ‘डंकी’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि, ‘डंकी’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here