[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से इनकार कर दिया है. अब खबर आ रही है कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में नीचे के ग्रेड में खिसकाया जा सकता है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया में होने वालली टी20 बिग बैश लीग में खेलने की अनुमति मिलने में भी मुश्किल आ सकती है. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बड़े अधिकारी हारिस के रवैये से खफा है. उन्हें लाहौर कलंदर्स के कोच आकिब जावेद से भी नाराजगी है, जिन्होंने रऊफ का समर्थन किया है. रऊफ का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में कुछ खास नहीं रहा था. इस पर पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा था कि रऊफ को फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहिए, तभी वे वनडे के लिए खुद को अच्छे से तैयार कर सकेंगे.
पाकिस्तान के नए चीफ सेलेक्टर वहाब रियाज ने सोमवार को हारिस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैंने और पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने बात की. उनसे कहा गया कि कप्तान और कोच दोनों चाहते हैं कि वे ऑस्ट्रेलिया में खेलें. हमने उसे आश्वासन भी दिया कि उसे एक दिन में 10-12 ओवर से अधिक नहीं डालने होंगे. उन्होने कहा कि हमने टीम फिजियो और ट्रेनर से भी बात की और उन्होंने बताया कि हफीज को फिटनेस की समस्या नहीं है. उसे ऑस्ट्रेलिया में कोई दिक्कत नहीं होगी.
कॉन्ट्रेक्ट की हो सकती है समीक्षा
न्यूज एजेंसी पीटीआई से एक सूत्र ने कहा कि ऐसी चर्चा है कि अगर हारिस रऊफ का फोकस सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट पर है, तो उसे दिए गए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की समीक्षा की जाएगी, क्योंकि वह बी कैटेगरी में है. उसे 40 लाख रुपये महीना, मैच फीस, बोनस और आईसीसी राजस्व में पीसीबी के हिस्से का भी पैसा भी मिलता है. उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट के टॉप-2 कैटेगरी के खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट खेलने होते हैं. उसके नहीं खेलने पर बिग बैश लीग खेलने के लिए एनओसी भी रोकी जा सकती है.
30 साल के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने करियर में अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट खेला है और एक विकेट लिया है. दिसंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ वे टेस्ट में सिर्फ 13 ओवर गेंदबाजी करके चोटिल हो गए थे. वहीं रऊफ ने 37 वनडे में 69 तो 62 टी20 इंटरनेशनल में 83 विकेट झटके हैं.
.
Tags: Australia, Haris Rauf, Pcb
FIRST PUBLISHED : November 22, 2023, 18:23 IST
[ad_2]
Source link