Home Sports ‘2027 में हम फिर आएंगे..’ डेविड वॉर्नर ने अगले वर्ल्ड कप के लिए भरी हुंकार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दी खुली चेतावनी

‘2027 में हम फिर आएंगे..’ डेविड वॉर्नर ने अगले वर्ल्ड कप के लिए भरी हुंकार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दी खुली चेतावनी

0
‘2027 में हम फिर आएंगे..’ डेविड वॉर्नर ने अगले वर्ल्ड कप के लिए भरी हुंकार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दी खुली चेतावनी

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ने की कमाल की बैटिंग.
वॉर्नर ने शानदार अंदाज में 535 रन ठोके.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में हार से शुरुआत करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने फाइनल में आकर अपना असली रंग दिखाया. कंगारू टीम के हाथों फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. चूंकि भारतीय टीम ने सेमीफाइनल समेत लगातार 10 मुकाबले जीतकर फाइनल में एंट्री मारी थी, जिसके चलते सभी की पूरा भरोसा था कि रोहित एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा देगी. लेकिन कंगारू टीम ने देखते-ही-देखते बाजी पलट दी. हार के बाद जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ टीम इंडिया की तारीफों के कसीदे गढ़े तो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर ने अगले वर्ल्ड कप के लिए भी चेतावनी दे डाली.

डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव दिख रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वॉर्नर के कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे. अब ऑस्ट्रेलिया के पुष्पा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर को करारा जवाब दे दिया है. मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की हार के बाद बयान दिया था, ‘मैं ये स्वीकार नहीं करता कि बेस्ट टीम वर्ल्ड कप विनर होती है, टीम इंडिया पेपर्स में बेस्ट टीम है.’ एक फैन द्वारा कैफ के इस बयान को पोस्ट किया गया, जिसपर डेविड वॉर्नर ने खरा रिप्लाई किया है. उन्होंने सीधे 2027 वर्ल्ड कप की चेतावनी दे डाली है.

World Cup 2023, David Warner, Mohammed Kaif, David Warner Retirement, David Warner Last World Cup, India vs Australia Final, David Warner, David Warner Stats, David Warner Centuries, Australia Beat India, Australia 6th Trophy, David Warner Runs in World Cup 2023, Australia, David Warner, Cricket News Hindi, Cricket News, IND vs AUS Final, World Cup 2027, डेविड वॉर्नर, वर्ल्ड कप 2023 फाइनल

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता पेपर में क्या है- डेविड वॉर्नर

मोहम्मद कैफ के बयान पर डेविड वॉर्नर ने लिखा, ‘मुझे पसंद है एमके (मोहम्मद कैफ), मुद्दा यह है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कागज पर क्या है? अंत में आपको तब प्रदर्शन करना होगा जब इसकी जरूरत हो, इसलिए इसे फाइनल कहते हैं. यही वह दिन है जो मायने रखता है और यह किसी भी दिशा में जा सकता है, यह खेल है. 2027 फिर आते हैं.’

वर्ल्‍डकप जीतने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया पहुंचे कमिंस, एयरपोर्ट पर न कोई शोर, न ही ढोल-नगाड़े, देखें VIDEO

वर्ल्ड कप से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि डेविड वॉर्नर का यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा. वे 37 साल के हो चुके हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने खेल वेबसाइट पर जो रिप्लाई किया, उससे कहा जा सकता है कि वे अगले वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा होंगे. वॉर्नर ने उसपर लिखा, ‘किसने कहा मेरा काम खत्म हो गया है.’ वॉर्नर ने मेगा इवेंट में कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 11 मैच में 535 रन ठोके और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.

Tags: David warner, Mohammad kaif, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here