Home Breaking News Rajasthan Poll: PM मोदी पर विवादित बयान को लेकर राहुल गांधी को नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब, जानें मामला?

Rajasthan Poll: PM मोदी पर विवादित बयान को लेकर राहुल गांधी को नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब, जानें मामला?

0
Rajasthan Poll: PM मोदी पर विवादित बयान को लेकर राहुल गांधी को नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब, जानें मामला?

[ad_1]

Rajasthan Election Commission notice to Rahul Gandhi on use of words panauti and pickpocket for PM Modi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान विधानसभा चुनाव की सभाओं में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर जो शब्द इस्तेमाल किए उप पर सियासत गरमा गई है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। इसमें पीएम मोदी को ‘पनौती’ और ‘जेबकतरे’ कहने के मामले में 25 नवंबर तक राहुल गांधी से जवाब देने को कहा गया है।

जानें राहुल ने क्या कहा? 

  • राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था- पीएम का मतलब है, पनौती मोदी। उन्होंने विश्व कप के फाइनल मैच का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे लड़के अच्छा खासा वर्ल्ड कप जीत रहे थे। लेकिन, उन्हें हरवा दिया। 
  • इसके अलावा जिस जेबकतरे वाले तंज पर नोटिस जारी किया गया है उसकी कहानी राहुल गांधी लगभग हर सभा में सुना रहे हैं। कहते हैं- ‘जेब काटने के लिए तीन लोग आते हैं। एक जेब कतरा ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। दूसरा पीछे से अकार जेब काटता है। तीसरा खड़ा होकर देखता रहता है और आक्रमण करने की फिराक में रहता है। जेब कतरे की तरह ध्यान भटकने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जेब काटने वाले अदाणी है और लाठी मारने वाले अमित शाह हैं।

 

भाजपा ने की थी शिकायत

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहा तो भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई थी। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय शर्म कह दिया था। भाजपा ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी। 

ये भी पढ़ें …

PM मोदी पर सीधा हमला, अदाणी, OBC और जेब कतरा; राहुल गांधी के चुनावी भाषणों में ये मुद्दे समान

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here