Home World Israel Hamas War: हमास को अधमरा करने के बाद अब ईरान की बारी? क्या है नेतन्याहू की अगली रणनीति

Israel Hamas War: हमास को अधमरा करने के बाद अब ईरान की बारी? क्या है नेतन्याहू की अगली रणनीति

0
Israel Hamas War: हमास को अधमरा करने के बाद अब ईरान की बारी? क्या है नेतन्याहू की अगली रणनीति

[ad_1]

Israel Hamas War News in hindi: इजरायल और हमास में जारी युद्धविराम (Ceasefire) के बीच गाजा (Gaza) सांस ले रहा है. 47 दिन से बारूद झेल रहे गाजा में 4 दिन की शांति है. इस दौरान हमास और इजरायल के बीच बंधकों की अदला-बदली जारी है. हालांकि, युद्धविराम में हथियार चलने बंद हुए हैं. लेकिन आरोपों की लड़ाई जारी है. हमास, इजरायल पर समझौतों की शर्तों के उल्लंघन के आरोप लगा रहा है. दूसरी तरफ युद्धविराम के बीच नेतन्याहू ने अब ईरान पर हमला बोला है. नेतन्याहू ने कहा कि अगर हमास और ईरान ये लड़ाई जीत गए तो अगला नंबर बाकी देशों का होगा. वहीं, ईरान से भी इजरायल पर जुबानी हमले जारी है. ईरान ने इजरायल को खुली धमकी देते हुए कहा कि गाजा में हुए एक-एक बम के हमले का उसको जवाब मिलेगा.

हमास के बाद अब ईरान से ‘इंतकाम’!

युद्ध के 47 दिन और इजरायल (Israel) के बदले की आग में पूरा गाजा (Gaza) तबाह हो गया. हमास (Hamas) ने जो किया उसका अंजाम पूरे गाजा ने भुगता. जिस धरती से हमास ने इजरायल को घाव दिए उस धरती को इजरायली सेना ने खंडहर बना दिया. गाजा के आसमान को धुआं-धुआं कर दिया. जिन गाजा के सुंरगों को हमास के आतंकियों ने अपनी ढाल बनाया था. वहां हमास के टैंकों ने बारूद भर दिया. हमास के हजारों ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. चुन-चुनकर हमास कमांडरों का काम तमाम कर दिया.

हमास के हमदर्दों को मुंहतोड़ जवाब

इस युद्ध में इजरायल ने सिर्फ एक मोर्चे पर युद्ध नहीं लड़ा. बल्कि आतंकी हमास के हमदर्दों से भी नेतन्याहू का फौज ने लोहा लिया. लेबनान से हिजबुल्लाह के अटैक का मुंहतोड़ जवाब दिया. हमास के समर्थन में उतरा हिजबुल्लाह ने इजरायल की राहों में कांटे बिछाने की कोशिश की. इजरायल पर लेबनान से बम दागे गए. जिसका जवाब देते हुए आडीएफ ने भी हिजबुल्लाह को जमकर चोट पहुंचाई है.

ईरान पर बौखलाए नेतन्याहू

दूसरी तरफ, ईरान से पोषित हूती भी इजरायल के खिलाफ बारूद उगल रहा है. हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर ताबड़तोड मिसाइले दागीं, जिनसे भी इजरायल निपट रहा है. हमास से जंग लड़ने के साथ इजरायल का सामना ईरान की चालबाजी से भी है. ईरान जिस तरह से हमास के साथ खड़ा है, उससे नेतन्याहू बौखलाए हुए हैं. नेतन्याहू के इंतकाम की आग हमास को अधमरा करने बाद अब ईरान की तरफ बढ़ रही है.

ईरानी का शैतानी दिमाग कौन?

नेतन्याहू ने एक बार फिर ईरान को लेकर अपने बारूदी इरादे जाहिर कर दिए हैं. नेतन्याहू ने हमास को ईरान का बनाया एक शैतानी दिमाग बताया है. नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ दुनिया को साथ आने का आह्वान किया है. उन्होंने युद्ध को लेकर द येरूशलम पोस्ट एक लेख लिखा है. इसमें उन्होंने सीधे तौर पर ईरान पर हमला किया.

नेतन्याहू का दुनिया को अलर्ट

नेतन्याहू ने दुनिया को चेतावनी दी कि अगर हमास-ईरान जीत गए, तो अगला नंबर बाकी देशों का होगा. क्योंकि ईरान आतंकियों को पूरे मिडिल ईस्ट और उसके बाहर हथियार और ट्रेनिंग देता है, वो आतंकियों को फंडिंग करता है. लेबनान के हिज्बुल्ला और यमन के हूती इसका हिस्सा हैं.

शुरू हमास ने किया पर अंत हम करेंगे

वहीं, हमास पर हमला करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि हमास, हमला करके आम लोगों के पीछे छिपता है. दुनिया को ये समझना चाहिए कि आम लोगों की मौत के लिए हमास जिम्मेदार है, क्योंकि वो इनका इस्तेमाल मानव शील्ड के रूप में करता है. इजरायल ने ये युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन इसका अंत इजरायल करेगा.

इससे पहले ईरान भी इजरायल को धमकी दे चुका है. गाजा पर इजरायल के एक-एक हमले का जवाब देने की बात कही. ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ये बमबारी उस करारी हार की भरपाई नहीं करेगी जो 7 अक्टूबर को उसे झेलनी पड़ी है. गाजा पर बमबारी कर इजरायल अपनी जिंदगी को ही छोटा कर रहा है. गाजा पर किए गए वार का जवाब मिलेगा.

कई वैश्विक मंचों पर भी ईरान इजरायल के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुका है. ईरान के राष्ट्रपति रायसी भी ब्रिक्स सम्मेलन में इजरायल पर भड़के थे और इजरायल को मानवता का दुश्मन बताया था. ईरान की नियत और इजरायल के इरादे गाजा में हुए 4 दिन के युद्धविराम के बाद एक बड़े विध्वंसक युद्ध का अलार्म बजा रहे है.

नेतन्याहू के ऐलान-ए-जंग से साफ है कि अब जंग का दायरा बढ़ने वाला है. युद्ध की इस आग के बुझने के बजाय और भड़कने की आशंका जताई जा रही है. नेतन्याहू के ऐलान के बाद इजरायल के बदले की आग धधकने वाली है. इजरायल बंधकों की रिहाई तक शांत है. लेकिन चार दिन बाद जब बंधक रिहा हो जाएंगे तो फिर संग्राम होने की आंशका है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here