[ad_1]
बॉलीवुड में अपने अभिनय और स्टाइल से फैंस के दिलों में राज करने वाले रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। अब रणबीर ने फिल्म के रन टाइम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उम्मीद है कि दर्शक इतनी लंबी फिल्म से बोर नहीं होंगे।
बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का मुकाबला विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ से होगा। अब देखना है कि दोनों फिल्मों के क्लैश से इसकी कमाई में कैसा असर होता है।
[ad_2]
Source link