[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है। ‘एनिमल’ की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर के लुक से लेकर इसके ट्रेलर तक ने सभी को चौंका दिया है। फिल्म का शानदार ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ ‘एनिमल’ के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसके सीक्वल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित और रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म का बज बढ़ता जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से भी शानदार आंकड़े सामने आ रहे हैं। ‘एनिमल’ की टीम फिलहाल इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म को देखने के लिए जहां दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं इस बीच ‘एनिमल’ के हालिया प्रमोशनल इवेंट के दौरान निर्माताओं ने इसके सीक्वल के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान निर्माताओं ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने सीक्वल की चर्चा बढ़ा दी है।
‘एनिमल’ की पूरी टीम हाल ही में हैदराबाद में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी। इस दौरान एक पत्रकार ने निर्माता भूषण कुमार से पूछा कि क्या ‘एनिमल 2’ बन रही है, तो उन्होंने कहा, ‘यह सरप्राइज है। आपको 1 दिसंबर को पता चल जाएगा।’ इस इवेंट में अन्य सितारों ने भी कई तरह के सवालों का जवाब दिया, जिसमें रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर रिएक्ट करने से लेकर रणबीर कपूर के साउथ सिनेमा की फिल्मों के बारे में बात करने तक शामिल है।
[ad_2]
Source link