[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे बड़ी खबर सामने आई जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से हर किसी के मन में सवाल उठ रहे थे. क्या हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ने जा रहे हैं. क्या वाकई में वह मुंबई इंडियंस की तरफ से फिर से खेलते नजर आएंगे. सोमवार 27 नवंबर को सारे सवालों के जवाब सामने आ गए. गुजरात की टीम ने उनको मुंबई को ट्रेड करने का फैसला लिया.
गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने हार्दिक पंड्या के ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कप्तान टीम के साथ रहने में रूचि नहीं रखते थे, खुद ही जाने की इच्छा जताई थी. मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक ने अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और पुरानी टीम में वापस लौटना चाहते थे.
विक्रम ने कहा, गुजरात टाइटंस के पहले कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या ने काफी अच्छा काम किया. टीम के लिए दो सीजन में कप्तानी करते हुए एक में टीम को फाइनल में पहुंचाया जबकि एक बार आईपीएल ट्रॉफी का चैंपियन बनाया. अब उन्होंने अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस लौटने की इच्छा जताई थी जहां से उन्होंने खेल की शुरुआत की थी. हमने उनके इस फैसले का सम्मान किया. उनको हमारी तरफ से बेहतर भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.
This brings back so many wonderful memories. Mumbai. Wankhede. Paltan. Feels good to be back. #OneFamily @mipaltan pic.twitter.com/o4zTC5EPAC
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 27, 2023
हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस के साथ दोबारा जुड़ने के बाद पहली प्रतिक्रिया भी आ चुकी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि जब मैं वापसी करूं तो मेरा कमबैक पहले से कहीं बेहतर होना चाहिए. जो भी कर चुका हूं उससे एक कदम आगे बढ़कर प्रदर्शन करके दिखाऊं.
.
Tags: Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : November 27, 2023, 18:19 IST
[ad_2]
Source link