[ad_1]
हाइलाइट्स
पीसीबी ने जुर्माने को माफ करने का फैसला किया
एक विज्ञप्ति जारी करके इस बारे में दी जानकारी
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक घरेलू मैच के दौरान बैट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाने के लिए बैटर आजम खान पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना मामले में यू-टर्न ले लिया है. रविवार को जब कराची व्हाइट्स के बैटर आजम नेशनल स्टेडियम में लाहौर ब्लूज के खिलाफ बैटिंग के लिए उतरे थे तब उनके बैट पर फिलिस्तीन का झंडा था.इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए आजम पर मैच फीस की 50% राशि का जुर्माना लगाया गया.हालांकि इन निर्णय की समीक्षा करने के बाद पीसीबी ने अब मैच ऑफिशियल्स की ओर से लगाए जुर्माने को माफ करने का फैसला किया है.
पीसीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘PCB में मैच अधिकारियों द्वारा आजम खान पर लगाए गए 50 प्रतिशत जुर्माने की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने समीक्षा की है और उसे माफ कर दिया है.कराची व्हाइट्स के विकेटकीपर बैटर आजम पर कराची में लाहौर ब्लूज के खिलाफ नेशनल टी20 कप मैच के दौरान लेवल वन अपराध करने का दोषी पाए जाने पर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था.आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, “खिलाड़ियों को ऐसे संदेश प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय गतिविधियों से संबंधित हों.
देश में ‘Sachin’ नाम का है रेलवे स्टेशन, सुनील गावस्कर ने शेयर किया फोटो
आजम पाकिस्तान टीम के पूर्व विकेटकीपर और कप्तान मोईन खान के बेटे हैं और अपने भारीभरकम शरीर को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय रहते आए हैं. 25 साल के आजम पाकिस्तान के लिए पांच टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं. पांच मैचों की चार पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए उन्होंने केवल सात रन बनाए हैं. वैसे पाकिस्तान सुपर लीग में आजम कई आक्रामक बैटिंग पारियां खेल चुके हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 16 मैचों में 28.42 के औसत से 739 रन उन्होंने बनाए हैं जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक हैं.
बड़ा भाई टीम इंडिया में प्रवेश का दावेदार, अब ‘छोटे’ ने 47 बॉल पर ठोके 127 रन
गौरतलब है कि वर्ल्डकप 2023 के दौरान भी फिलिस्तीन मुद्दा चर्चा का विषय रहा था.लीग मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच जिताऊ शतक बनाया था और बाद में यह पारी गाजा के लोगों को समर्पित कर दी थी.इस लिस्ट में नवाज, ओसामा मीर, शादाब खान और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ी भी शामिल रहे थे.पाकिस्तान के इन प्लेयर्स ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट से फिलिस्तीन के झंडे की फोटो पोस्ट की थी.सियासी मुद्दे को मैदान पर ले जाने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों को ट्रोल भी किया गया था.
.
Tags: Azam Khan, Pakistan Cricket Board, Pcb
FIRST PUBLISHED : November 28, 2023, 16:54 IST
[ad_2]
Source link