[ad_1]
Israel Hamas War Live Updates: इजरायल और हमास के बीच तय हुआ संघर्ष विराम गुरुवार सुबह 10.30 बजे (भारतीय समयानुसार/ 05.00 GMT) खत्म हो रहा है. लेकिन इस बात की कोशिशें की जा रही है कि संघर्ष विराम को एक और विस्तार दिया जाएगा. सीएनएन के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन संघर्ष विराम विस्तार पर चर्चा करने के लिए इजरायल पहुंचे हैं. इस बीच प्रमुख मध्यस्थ कतर ने कहा कि यह ‘बहुत आशावादी’ है कि विराम बढ़ाया जाएगा.
अलजजीरा के मुताबिक बुधवार को हमास ने सोलह और बंदियों को रिहा कर दिया गया. कतर ने कहा कि रिहा किए गए 10 बंदी मौजूदा संघर्ष विराम समझौते का हिस्सा थे, जबकि चार थाई नागरिकों और दो रूसी-इजरायली को उस समझौते से अलग मुक्त किया गया. गुरुवार तड़के इजरायली जेलों से तीस फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को आज़ाद कर दिया गया.
दो दिन के लिए बढ़ाया गया था संघर्ष विराम
गौरतलब है कि इजरायल-हमास के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे कतर ने मंगलवार को संघर्ष विराम को दो दिन के लिए और बढ़ाने का ऐलान किया था. युद्ध विराम के दौरान गाजा में मदद पहुंचाई गई. इजराइली बमबारी और जमीनी हमले के कारण फलस्तीन के 23 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.
बता दें हमास ने इजराइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला कर करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था. हमास के हमले में 1200 इजरायलियों की मौत हो गई थी. इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी थी. इजरायली बलों ने हमास के नियंत्रण वाले गाजा पर पहले हवाई और फिर जमीनी हमले शुरू कर दिए. अलजजीरा के मुताबिक गाजा में इजरायल के इन हमलों की वजह से 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है.
.
[ad_2]
Source link