Home Breaking News Punjab: 11 महीने में 10 आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, 91 ड्रोनों को मार गिराया, स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने गिनाईं पुलिस की उपलब्धियां

Punjab: 11 महीने में 10 आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, 91 ड्रोनों को मार गिराया, स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने गिनाईं पुलिस की उपलब्धियां

0

[ad_1]

Punjab Police Busted 10 terrorist modules in 11 months

प्रेसवार्ता करते विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


पंजाब पुलिस सरहद पार से चल रहे नशा तस्करी, आतंकी गतिविधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार काफी सख्ती कर रही है। गैंगस्टरों को दबोचने के लिए गठित एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के नतीजे भी सुखद आने लगे हैं। 11 महीनों में एजीटीएफ अब तक 10 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 63 आतंकियों को काबू किया है। इनसे 2 एके-47, 42 रिवॉल्वर बरामद हुए हैं, जबकि 91 ड्रोन भी अब तक मार गिराए हैं। यह दावा गुरुवार को पंजाब पुलिस के विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने किया। वह पंजाब पुलिस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर पुलिस का नुकसान करने का ख्याल अपने मन से निकाल दें। पंजाब पुलिस का काम ही गैंगस्टरों को काबू करना है। पुलिस का नुकसान कर कोई गैंगस्टर बच नहीं सकता है। पुलिस की कोशिश यही है कि राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी हुई।

विदेश में छिपे गैंगस्टरों की भी खैर नहीं

स्पेशल डीजीपी ने एक सवाल के जवाब में बताया कि जैसे गत समय में सामने आ रहा है कि विदेश में छिपे गैंगस्टर अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर राज्य में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भी पुलिस काफी सख्ती से काम कर रही है। एक तरफ जहां ऐसे अपराधियों के रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाए जा रहे हैं वहीं, उनके प्रत्यार्पण की कार्रवाई चल रही है, जिसके काफी अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है।

इस साल अब तक 883 गैंगस्टर दबोचे

गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस बहुत बढ़िया काम कर रही है। इस साल अब तक 285 मॉड्यूल का पर्दाफाश कर पुलिस ने 883 गैंगस्टरों को पकड़ है जबकि छह गैंगस्टर मारे गए हैं। इन गैंगस्टरों से 908 हथियार मिले हैं। पुलिस ने 190 गाड़ियां बरामद की हैं। इसके अलावा गैंगस्टरों द्वारा दी जाने वाली धमकियों को करीबी से देखा जा रहा है। जहां पर भी जरूरत पड़ती है। वहां पर पुलिस की टीमें काम करती हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here