Home Sports ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज ने कहा- बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बैटर में से एक..

ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज ने कहा- बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बैटर में से एक..

0
ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज ने कहा- बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बैटर में से एक..

[ad_1]

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया पहुंच चुकी है.पाकिस्‍तान के लिए बेहद मुश्किल मानी जा रही इस टेस्‍ट सीरीज में टीम का नेतृत्‍व शान मसूद संभाल रहे हैं. माना जा रहा है कि तेज और बाउंसी विकेट पर ऑस्‍ट्रेलियाई पेस अटैक के सामने पाकिस्‍तान के बैटरों को संघर्ष करना पड़ सकता है और सीरीज में हार से बचना उसके लिए आसान नहीं होगा.ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण में पैट कमिंस, मिचेल स्‍टॉर्क और जोश हेजलवुड जैसे आला खिलाड़ी हैं, वहीं स्पिन आक्रमण मूल रूप से ऑफ स्पिनर नायन लियोन (Nathan Lyon)पर केंद्रित होगा.सीरीज का पहला टेस्‍ट 14 दिसंबर से पर्थ पर खेला जाना है और एशेज में चोटिल होने के बाद लियोन इस टेस्‍ट के जरिये टीम में वापसी करेंगे.

122 टेस्‍ट खेल चुके नाथन लियोन इस समय 500 विकेट के आंकड़े से महज 4 विकेट दूर हैं. माना जा रहा है कि पाकिस्‍तान के खिलाफ पर्थ टेस्‍ट में वे यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.आम धारणा के विपरीत लियोन का मानना है कि इस टेस्‍ट सीरीज में पाकिस्‍तान की टीम से ऑस्‍ट्रेलिया को कड़ी चुनौती मिल सकती है.पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान बाबर आजम को लियोन काफी ऊंचा रेट करते हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 10 टेस्‍ट में बाबर 44.38 के औसत से 799 रन बना चुके हैं, इस दौरान 196 रन उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा है.

24 घंटे के भीतर आशीष नेहरा की भविष्यवाणी हुई सच, रिंकू सिंह से जुड़ा है मामला

Espncricinfo से बात करते हुए लियोन ने कहा, ‘बाबर के खिलाफ खेलना खुशकिस्‍मती के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी होगा. मेरी नजर में वे दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बैटर में से एक हैं, खासकर स्पिन के खिलाफ तो वे बेहतरीन हैं.वे हर तरह की गेंदबाजी को खेल सकते हैं.’ उन्होंने कहा.’पाकिस्‍तान टीम में कुछ सुपरस्‍टार हैं लेकिन मेरी नजर में वे पाकिस्‍तान टीम के नंबर 1 सुपरस्‍टार हैं.पिछली बार उन्‍होंने यहां बेहतरीन प्रदर्शन किया था, ऐसे में उनके खिलाफ गेंदबाजी करना बड़ी चुनौती होगी.’

IPL Auction: शाकिब, होल्‍डर से शार्दुल तक, इन ऑलराउंडर पर लगेगा बड़ा दांव!

पाकिस्‍तान टीम के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल
पहला टेस्‍ट 14 से 18 दिसंबर तक पर्थ में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न और तीसरा और आखिरी टेस्ट सिडनी में तीन से सात जनवरी 2024 तक खेला जाएगा.

पाकिस्तान टेस्‍ट टीम इस प्रकार है..
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी.

Tags: Babar Azam, Nathan Lyon, Pakistan cricket team, Pakistan vs australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here