Home Sports 2043 तक 4 लाख करोड़ से ज्यादा होगी IPL के मीडिया राइट्स की वैल्यू

2043 तक 4 लाख करोड़ से ज्यादा होगी IPL के मीडिया राइट्स की वैल्यू

0
2043 तक 4 लाख करोड़ से ज्यादा होगी IPL के मीडिया राइट्स की वैल्यू

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत मार्च के महीने में होने वाली है. जब से भारत में आईपीएल की शुरूआत हुई है. फैंस के बीच इसका काफी क्रेज रहा है. इस बीच आईपीएल के चेयरमैन अरुण धुमल ने कहा है कि अगले 20 सालों में आईपीएल के मीडिया राइट्स में 700 परसेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी होगी. धुमल ने कहा है कि आईपीएल के मीडिया राइट्स 50 अरब डॉलर (4 लाख करोड़ से ज्यादा) तक पहुंच सकते हैं. अभी के समय में यह करीब 6.2 बिलियन (48000 करोड़ रुपए) डॉलर हैं.

धुमल ने एक इवेंट के दौरान कहा,” अगर मुझे यह जानना है कि पिछले 15 सालों में यह कैसे हुआ है तो इसके लिए मुझे आगे के बारे में सोचना होगा. 2043 तक हम आईपीएल की मीडिया राइट्स करीब 50 बिलियन डॉलर तक होने का अनुमान लगा रहे हैं. हम लगातार इसमें अच्छा करने की कोशिश करेंगे. फैंस को क्या पसंद आ रहा है हम इसके अनुसार काम करेंगे. हम देखें तो क्रिकेट अब ओलंपिक्स का भी पार्ट बन रहा है. वूमेंस प्रीमियर लीग वूमेंस क्रिकेट को अलग ही लेवल पर ले जा रहा है.

ट्रॉफी पर पैर रखने वाले मिचेल मार्श को किए पर पछतावा नहींं, कहा- मैं दोबारा रखूंगा…

मौजूदा समय में आईपीएल दूसरी सबसे महंगी लीग है. वही पहले नंबर पर नेशनल फुटबॉल लीग है. जिसके मीडिया राइट्स करीब 110 बिलियन डॉलर है. बता दें कि साल 2008 में आईपीएल की मीडिया राइट्स करीब 6000 करोड़ थे. धुमल ने यह भी कहा कि आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग है. व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि आजादी के बाद आईपीएल सबसे अच्छा मेक इन इंडिया ब्रांड है.

Tags: Arun Dhumal, IPL

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here