Home Sports 10 ओवर के बाद… सूर्या ने बताया कैसे किया साथियों को मोटिवेट

10 ओवर के बाद… सूर्या ने बताया कैसे किया साथियों को मोटिवेट

0
10 ओवर के बाद… सूर्या ने बताया कैसे किया साथियों को मोटिवेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्या की कप्तानी में भारत ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज
टीम इंडिया ने आखिरी टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की इंटरनेशनल स्टेज पर कप्तानी की शुरुआत भला इससे बढ़िया क्या हो सकती है. भारत ने सूर्या की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों के बेखौफ अंदाज की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि यह शानदार सीरीज रही और जिस तरह से उनके साथी खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज में निडर होकर खेला, उससे वह बहुत खुश हैं. भारत ने सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया. आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने गजब की बॉलिंग करते हुए टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई.

सीरीज पहलेही अपने नाम कर चुके भारत ने चिन्नास्वामी स्टेडियम की धीमी पिच पर नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के बावजूद 8 विकेट पर 160 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की टीम 8 विकेट पर 154 रन ही बना पाई. वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अय्यर ने 37 गेंद पर 53 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं. उनके अलावा 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 21 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन का उपयोगी योगदान दिया.

IND vs AUS, 5th T20: अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में पलट दी बाजी, 10 रन का यूं किया बचाव, बन गए हीरो

‘बेखौफ होकर खेलना चाहते थे’
मैच के बाद सूर्या (Suryakumar Yadav) ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि यह शानदार सीरीज रही. हमने 4-1 से इसे अपने नाम किया और खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेला दिखाया. निश्चिततौर पर हम निर्भीक होकर खेलना चाहते थे. मैंने साथियों को बेखौफ होकर खेलने के लिए कहा था. मैंने उनसे कहा था कि वे अपना नैचुरल गेम खेलें और उसे एंज्वॉय करें. मैं इस प्रदर्शन से बहुत खुश हूं.’

‘हमारे पास अब भी मौका है’
इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर स्क्वॉड में शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. सूर्या ने कहा, ‘ यदि वह (वॉशिंगटन सुंदर) यहां होता तो एड ऑन होता. इस पिच पर 160-175 एक मुश्किल स्कोर है. 10 ओवर के बाद मैंने खिलाड़ियों से कहा कि हम मैच में अभी भी बने हुए हैं.’

आखिरी 2 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को चाहिए थे 17 रन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन मैकडरमॉट (36 गेंद पर 54 रन, पांच छक्के) ने अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया. भारत की ओर से मुकेश कुमार ने 32 रन देकर 3 जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए. अक्षर पटेलने फिर से किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अंतिम क्षणों में मैच रोमांचक बन गया था. ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दो ओवर में 17 रन चाहिए थे, लेकिन मुकेश और अर्शदीप ने इनका अच्छी तरह से बचाव करके भारत को जीत दिलाई.

Tags: Arshdeep Singh, IND vs AUS, India vs Australia, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here