[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 के सीजन के लिए ‘स्टेज’ तैयार हो चुका है.इस सीजन के लिए प्लेयर्स का मिनी ऑक्शन 19 नवंबर को दुबई में आयोजित किया जाएगा. ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है, माना जा रहा है कि वर्ल्डकप 2023 में अपने प्रदर्शन से चमक बिखेरने वाले प्लेयर्स को इस बार की नीलामी में हाथोंहाथ लिया जा सकता है.
आईपीएल की शुरुआत के वर्ष 2008 से अब तक कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन पर फ्रेंचाइजी में बड़ा भरोसा जताते हुए ऊंची कीमत लगाई.इनमें कई विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे. यह अलग बात है कि इनमें से ज्यादातर अपने ऊपर जताए गए विश्वास से पूरी तरह न्याय नहीं कर सके.
12 करोड़ के खिलाड़ी का T20 WC से कटा था पत्ता, अब घरेलू क्रिकेट में मचाई तबाही
आईपीएल इतिहास के ऐसे प्लेयर जिनकी लगी थी ‘ऊंची बोली’
सैम करेन: इंग्लैंड के सैम करेन को शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार किया जाता है. बाएं हाथ को यह खिलाड़ी बैटिंग और बॉलिंग, दोनों से ही किसी मैच की तस्वीर बदलने की क्षमता रखता है. 25 वर्ष के इस क्रिकेटर की इसी क्षमता पर भरोसा करते हुए पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 में करेन को 18.5 करोड़ की भारीभरकम राशि में खरीदा था. हालांकि वे इस भरोसे पर पूरी तरह खरे नहीं उतर सके थे.इस सीजन के 14 मैचों में सैम ने 27.60 के औसत से 276 रन (स्ट्राइक रेट 135.96)बनाए जबकि 48.90 के महंगे औसत से केवल 10 विकेट ले पाए. हालांकि पंजाब किंग्स ने करेन की क्षमता पर यकीन रखते हुए उन्हें 2024 सीजन के लिए भी रिटेन किया है.
कैमरन ग्रीन : ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 2023 की नीलामी में 17.5 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा था.आरसीबी ने इसी रकम पर अब ग्रीन को मुंबई से ट्रेड कर लिया है.MI की बात करें तो ऑलराउंडर के तौर पर अब उसने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को खरीदा है.आईपीएल के पिछले सीजन में ग्रीन ने 16 मैचों में 50.22 के औसत से 452 रन (स्ट्राइक रेट 160.28) बनाए थे.गेंदबाजी में वे सफल नहीं रहे थे और 60.17 के औसत से छह विकेट ही ले पाए थे.
बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स को 2023 में सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.यह घाटे का सौदा साबित हुआ था.पूरे समय वे चोट से संघर्ष करते रहे. केवल दो मैच खेले इस खिलाड़ी ने 15 रन बनाए और एक मैच में 18 रन देने के बावजूद कोई विकेट हासिल नहीं कर सके.चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टोक्स को रिलीज कर दिया है.घुटने की सर्जरी के कारण वे आईपीएल 2024 में नजर नहीं आएंगे.
क्रिस मॉरिस: आईपीएल 2021 में जब राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस पर 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था तो हर किसी को हैरानी हुई थी.ज्यादातर लोगों का यही मानना था कि यह ऑलराउंडर इतनी राशि को डिजर्व नहीं करता.हुआ भी यही था, मॉरिस 11 मैचों में दो बार नाबाद रहते हुए केवल 67 रन बना पाए थे. बॉलिंग में जरूर उन्होंने 15 विकेट लिए थे लेकिन इकोनॉमी काफी ज्यादा (9.17) की थी.
बचपन के प्यार में पागल थे गांगुली, गुपचुप रचाई थी शादी, परिवार को पता चला तो..
हैरी ब्रूक: इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2023 में 13.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था.यह सौदा पूरी तरह से घाटे का साबित हुआ और ब्रूक 21.11 के औसत से 11 मैचों में महज 190 रन बना सके थे.मजे की बात यह है कि इसमें एक शतक शामिल था.
निकोलस पूरन: वेस्टइंडीज के भारतीय मूल के बैटर निकोलस पूरन की केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपरजाइंटस ने 2023 में 16 करोड़ की कीमत लगाई थी. इस कीमत के साथ पूरन ने पूरा न्याय किया था, उन्होंने 29.83 के औसत और 172.95के स्ट्राइक रेट से 15 मैचों में 358 रन बनाए थे.विकेटकीपर के रोल में भी वे खरे उतरे थे.
VIDEO : खस्ताहाल PCB! चोटिल शादाब खान को पीठ पर ले जाना पड़ा मैदान से बाहर
युवराज सिंह: बाएं हाथ के आक्रामक बैटर और स्पिनर युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 के सीजन में 16 करोड़ रुपये की राशि में अपने साथ जोड़ा था.आईपीएल में ओवरआल तौर पर अच्छा रिकॉर्ड रखने वाले युवी के लिए 2015 का सीजन खराब रहा था और वे 14 मैचों में केवल 248 रन बना पाए थे.उनका स्ट्राइक रेट केवल 118 का था और वे केवल एक विकेट ले पाए थे.
.
Tags: Ben stokes, Cameron Green, IPL 2024, Sam Curran
FIRST PUBLISHED : December 5, 2023, 15:17 IST
[ad_2]
Source link