Home Breaking News I.N.D.I.A: इंडिया गठबंधन के PM उम्मीदवारी पर एक और नाम आया सामने; शिवसेना ने बताया इस चेहरे को राष्ट्रवादी

I.N.D.I.A: इंडिया गठबंधन के PM उम्मीदवारी पर एक और नाम आया सामने; शिवसेना ने बताया इस चेहरे को राष्ट्रवादी

0
I.N.D.I.A: इंडिया गठबंधन के PM उम्मीदवारी पर एक और नाम आया सामने; शिवसेना ने बताया इस चेहरे को राष्ट्रवादी

[ad_1]

On PM face of INDIA bloc Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says Uddhav Thackeray is a Hindutvawadi FACE

Sanjay Raut
– फोटो : Social Media

विस्तार


भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की अगली बैठक जल्द होने वाली है। जब से 26 विपक्षी दलों का भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) बना है तभी से भाजपा निशाना साध रही है कि इस गठबंधन का पीएम चेहरा कौन होगा। इस पर उद्धव बाल ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि पीएम के चेहरे पर चर्चा की जाएगी। वास्तव में एक चेहरा होना चाहिए। 

तानाशाही से चलने वाला गठबंधन नहीं

सांसद संजय राउत ने कहा, ‘इस पर चर्चा होगी। इंडिया एक गठबंधन है। यह तानाशाही से चलने वाला गठबंधन नहीं है। पहले अटल जी के जमाने में जब इंडिया यानी भारत हम चलाते थे, तो इस विषय पर चर्चा की जाती थी। अब किसी ने सवाल उठाया है तो हो जाएगी चर्चा। वास्तव में एक चेहरा होना चाहिए। इसमें कोई गलत राय नहीं है।’

हिंदुत्ववादी और राष्ट्रवादी चेहरा

उद्धव ठाकरे के चेहरे पर राउत ने पर कहा कि उद्धव ठाकरे एक हिंदुत्ववादी और राष्ट्रवादी चेहरा हैं। लेकिन हम बैठक के बाहर ऐसी कोई बात नहीं कहेंगे, जिससे गठबंधन में कोई दरार पैदा हो। इंडिया गठबंधन के सदस्यों की मंजूरी मिल जिसे मिलेगी वहीं पीएम का चेहरा होगा। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here