Home Breaking News Maharashtra: ‘किसी भी तरह की ढिलाई नहीं कर सकते स्वीकार’, आग लगने की घटनाओं पर शिंदे सरकार को HC की कड़ी फटकार

Maharashtra: ‘किसी भी तरह की ढिलाई नहीं कर सकते स्वीकार’, आग लगने की घटनाओं पर शिंदे सरकार को HC की कड़ी फटकार

0
Maharashtra: ‘किसी भी तरह की ढिलाई नहीं कर सकते स्वीकार’, आग लगने की घटनाओं पर शिंदे सरकार को HC की कड़ी फटकार

[ad_1]

Bombay High Court Slams Maharashtra Govt Over Rising Fire Cases In Mumbai

बॉम्बे हाईकोर्ट
– फोटो : ANI

विस्तार


बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को अग्नि सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। उसने कहा कि हर दूसरे दिन मुंबई में आग लगने की कोई न कोई घटना होती है, जिसमें मासूम लोगों की जान चली जाती है।

 यह मुद्दा बहुत ज्यादा गंभीर

मुख्य न्यायाधीश (सीजे) डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति आरिफ डॉक्टर की खंडपीठ ने कहा कि यह मुद्दा बहुत ज्यादा गंभीर है। इसलिए इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती दिख रही हैं। इस शहर में हर दूसरे दिन आग लगने की घटना होती है और लोगों की जान जाने की खबरें आती हैं। 

यह बिल्कुल सही नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि यह अदालत का काम नहीं है कि वह सरकार को बताए कि क्या कदम उठाने की जरूरत है। सीजे उपाध्याय ने कड़े शब्दों में सरकार पर सवालों की बौछार करते हुए कहा, ‘यह बिल्कुल सही नहीं है। क्या हम आपको (सरकार को) हर कार्रवाई के लिए प्रेरित करने के लिए यहां बैठे हैं? क्या यह हमारा काम है? यह सब यहां क्या हो रहा है?’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here