[ad_1]

डीएमके सांसद सेंथिल कुमार
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन डीएमके सांसद सेंथिल कुमार के एक बयान की वजह से भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, लोकसभा में डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। इस टिप्पणी को लेकर विपक्ष समेत भाजपा के कई सदस्यों ने आपत्ति जताई। बवाल बढ़ा तो डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने सदन में माफी मांग ली। उन्होंने अपने बयान को संसदीय कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सेंथिल अपने बयान को लेकर विवादों में आए हैं। इससे पहले उन्होंने ‘भूमि पूजन’ को लेकर विवादित बयान दिया था।
आइये जानते हैं कि आखिर कौन हैं सेंथिल कुमार? पहले किस बात को लेकर विवादों में रहे?
[ad_2]
Source link