Home Sports 36 घंटे में हिसाब बराबर, बटलर एंड कंपनी ने मेजबानों को दिया करारा जवाब

36 घंटे में हिसाब बराबर, बटलर एंड कंपनी ने मेजबानों को दिया करारा जवाब

0
36 घंटे में हिसाब बराबर, बटलर एंड कंपनी ने मेजबानों को दिया करारा जवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

शाई होप और रदरफोर्ड की फिफ्टी विंडीज के काम नहीं आई
इंग्लैंड ने किया जबरदस्त पलटवार

नई दिल्ली. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज से 36 घंटे के भीतर हार का हिसाब चुकता कर लिया. सीरीज के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने विंडीज को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में दमदार वापसी की. 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है. अब आखिरी वनडे निर्णायक हो गया है. विंडीज की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने 202 रन पर ढेर हो गई. तेज गेंदबाज सैम करेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पहले वनडे में विंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी थी.

एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में जोस बटलर (Jos Buttler) ने टॉस जीतकर शाई होप (Shai Hope) एंड कंपनी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. विंडीज (WI vs ENG) की टीम 39.4 ओवर में 202 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. मेजबान टीम की ओर से शाई होप ने 68 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 80 गेंदों पर 63 रन बनाए. रदरफोर्ड ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और एक छक्का जड़ा. विंडीज के 5 बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके. इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज सैम करेन और लियाम लिविंगस्टोन ने 3-3 विकेट चटकाए जबकि गस एटकिंसन और रेहान अहमद के खाते में दो दो विकेट गए.

Ind vs Pak U-19 Asia Cup: क्रिकेट के मैदान पर फिर इंडिया-पाकिस्तान में घमासान, जानिए कब और कहां खेला जाएगा महामुकाबला

5 खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में विरोधियों के लिए बने कहर, IPL 2024 Auction में लग सकती है बड़ी बोली

जैक्स और बटलर ने खेली अर्धशतकीय पारी
203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को फिल साल्ट और विल जैक्स ने धुआंधार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. साल्ट को 21 रन के निजी स्कोर पर शेफर्ड ने रोमारियो के हाथों कैच कराया. मोती ने जैक क्राउली और बेन डकेट को सस्ते में आउट कर मेहमान टीम को दोहरा झटका दिया. इसके बाद जैक्स को हैरी ब्रूक का साथ मिला. जैक्स 72 गेंदों पर 73 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. जैक्स के आउट होने के बाद ब्रूक और जोस बटलर ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई. ब्रूक 49 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं बटलर ने 45 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली.

निर्णायक वनडे 9 को
विंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने 2 विकेट चटकाए जबकि रोमारियो शेफर्ड और शेरफेन रदरफोर्ड को एक एक सफलता हाथ लगी. वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 9 दिसंबर को ब्रिजटाउन में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज में टकराएंगी.

Tags: England, Jos Buttler, Sam Curran, Shai Hope, West indies

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here