Home Breaking News IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज नहीं हारा भारत, सूर्या की सेना के सामने कठिन चुनौती; जानें रिकॉर्ड

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज नहीं हारा भारत, सूर्या की सेना के सामने कठिन चुनौती; जानें रिकॉर्ड

0
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज नहीं हारा भारत, सूर्या की सेना के सामने कठिन चुनौती; जानें रिकॉर्ड

[ad_1]

IND VS SA India vs South africa t20 record series stats history suryakumar yadav team real test

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। भारत को अपने अभियान की शुरुआत 10 दिसंबर को तीन मैचों की पहले टी-20 मैच से करनी है। यह क्रिकेट का वह प्रारूप है, जहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत सबसे सफल रहा है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके देश में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, जबकि वनडे में उसने एक सीरीज जीती है। वहीं ,टी-20 में तीन मैचों की एकमात्र सीरीज पर भारत ने कब्जा जमाया है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में यह ऐसी टीम है, जिसके किसी भी क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।

दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचें हमेशा भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेती रही हैं। यही कारण है कि टेस्ट और वनडे में आठ-आठ सीरीज खेलने के बावजूद भारत को सिर्फ 2017-18 की एक वनडे सीरीज में 5-1 से सफलता मिली है। इसके विपरीत टी-20 में भारत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा है। 2018 में वहां तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने से पहले दोनों देशों के बीच एक-एक मैच के तीन टी-20 मैच हुए थे। टीम इंडिया दो और अफ्रीकी टीम एक में जीतने में सफल हुई थी।2007 के टी-20 विश्वकप में भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। यह विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here