[ad_1]

दुर्घटनाग्रस्त बस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव ग्राम पंचायत के मंडाव के पास शुक्रवार की सुबह स्कूली छात्रों से भरी बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 26 छात्र घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के ग्रामीणों ने बस की कांच-खिड़की तोड़कर घायल बच्चों को बाहर निकाला और सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। उधर, स्कूल पलटने की सूचना मिलने पर एसडीएम मधुबन अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल चाल लेने के साथ इस मामले में रामपुर पुलिस के साथ एआरटीओ के इस संबंध में ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा स्थित एक निजी स्कूल है। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे रोज की तरह स्कूल की बस अलग अलग जगहों से 26 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल से डेढ़ किमी फतेहपुर मंडाव ग्राम पंचायत के पुरवा मंडाव के पास मोड पर मुडते दौरान बस बेकाबू हो गई, चालक बस पर नियंत्रण पा पाता, उससे पहले ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरे खाई में पलट गई।
[ad_2]
Source link