Home Sports टेस्‍ट में कम हो रहा स्मिथ का रुतबा! वनडे और टी20I में तो प्रदर्शन ऐसा कि..

टेस्‍ट में कम हो रहा स्मिथ का रुतबा! वनडे और टी20I में तो प्रदर्शन ऐसा कि..

0
टेस्‍ट में कम हो रहा स्मिथ का रुतबा! वनडे और टी20I में तो प्रदर्शन ऐसा कि..

[ad_1]

नई दिल्‍ली.ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टीव स्मिथ (Steve Smith) को मौजूदा दौर का टेस्‍ट का सर्वश्रेष्‍ठ बैटर माना जाता है.उनके आंकड़े इसकी गवाही देते हैं. क्रिकेट जगत के ‘फैब-5’ के टेस्‍ट के आंकड़ों की बात करें तो स्‍टीव चारों प्रतिद्ंद्वी बैटरों- विराट कोहली, जो रूट, केन विलियमसन और बाबर आजम पर भारी हैं. स्मिथ का टेस्‍ट क्रिकेट का औसत जहां 58.61 का है वहीं कोहली का 49.29, विलियमसन का 54.92, रूट का 50.29 और बाबर का 47.74 का. टेस्‍ट शतकों में भी वे इन चारों प्‍लेयर्स से आगे हैं.स्मिथ जहां 102 टेस्‍ट में 32 शतक जड़ चुके हैं.दूसरी ओर विराट ने 111 टेस्‍ट में 29, विलियमसन ने 95 टेस्‍ट में 29, रूट ने 135 टेस्‍ट में 30 और बाबर ने 49 टेस्‍ट में 9 सैकड़े लगाए हैं. इन प्रभावी आंकड़ों की ‘चमक’ के बीच जिस स्‍याह पक्ष की ओर लोगों का ध्‍यान नहीं जा रहा, वह यह है कि पिछले एक साल में स्मिथ के टेस्‍ट के प्रदर्शन में गिरावट आई है.

पिछले एक साल में खेले 14 टेस्‍ट में स्मिथ 40.82 से औसत से 939 रन ही बना पाए हैं. यह औसत अच्‍छा जरूर है लेकिन उनके ‘कद’ के अनुरूप नहीं. इंग्‍लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में उनका बैट रन उगलता रहा है लेकिन 2023 की सीरीज में वे 37.3 के औसत से 373 रन ही बना पाए. 10 पारियों में उनका स्‍कोर रहा-16,6,110, 34, 22, 2, 41, 17,71 और 54 रन. ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को 14 दिसंबर से पाकिस्‍तान के खिलाफ तीन टेस्‍ट मैच की सीरीज खेलनी है और इसमें स्मिथ के प्रदर्शन पर सबकी नजर टिकी होगी.

‘हर किसी को राय देने का हक लेकिन..’, जॉनसन के कमेंट पर वॉर्नर ने तोड़ी चुप्‍पी

विराट, केन, रूट और बाबर का बेहतर रहा रिकॉर्ड
दूसरी ओर, टेस्‍ट क्रिकेट में स्मिथ के समकक्ष माने जाने चारों बैटरों का रिकॉर्ड उनसे बेहतर रहा.विराट (Virat Kohli)ने पिछले 12 माह में 9 टेस्‍ट में 46,30 के औसत से 602 रन (दो शतक) बनाए.इसी तरह विलियमसन (Kane Williamson)ने 8 टेस्‍ट में 80.36 के औसत से 884 (5 शतक), रूट (Joe Root) ने 10 टेस्‍ट में 54.40 के औसत से 814 (दो शतक) और बाबर (Babar Azam)ने छह टेस्‍ट में 46.36 के औसत से 510 रन (एक शतक)बनाए.टेस्‍ट करियर में ओवरऑल 58.61 का औसत रखने वाले स्मिथ प्रदर्शन में पिछले एक वर्ष में आई यह ‘गिरावट’ वाकई चौंकाने वाली है.

‘मेरी एक आंख की रोशनी कम हो रही थी लेकिन..’,डिविलियर्स ने किया खुलासा

ODI में पिछले एक साल का प्रदर्शन भी खास नहीं

टेस्‍ट क्रिकेट ही नहीं, वनडे और टी20I में भी स्मिथ का प्रदर्शन काफी गिरा है.पिछले एक साल का उनका, वनडे और दो साल का टी20 का प्रदर्शन तो इतना कमजोर है कि इस फॉर्मेट की राष्‍ट्रीय टीम में उनका स्‍थान भी खतरे में पड़ सकता है.पिछले 12 माह में स्मिथ ने 16 वनडे खेले हैं और 31.35 के औसत और 83.14 के स्‍ट्राइक रेट से 439 रन (सर्वोच्‍च स्‍कोर 74 रन) बनाए हैं.यह आंकड़े भी ODI में उनके ओवरऑल औसत (43.54) में गिरावट को दर्शाते हैं.

क्या कभी नहीं टूटेगा सचिन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड? कोहली 2 बार लेकिन पहुंचे..

टी20I में दो साल में 13 मैचों में सिर्फ 216 रन बनाए

टी20I का स्मिथ के प्रदर्शन का ग्राफ भी नीचे आया है. पिछले 12 माह में उन्‍होंने केवल दो टी20I खेले और वह भी वर्ल्‍डकप 2023 के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली ‘भारतीय युवा ब्रिगेड’ के खिलाफ. इन दो मैचों में उन्‍होंने 35.50 के औसत और 124.56 के स्‍ट्राइक रेट से 72 रन बनाए.केवल दो मैचों से उनके टी20I के प्रदर्शन का आकलन मुश्किल है.पिछले दो साल का स्मिथ का टी20I प्रदर्शन देखें तो 8 दिसंबर 2021 से 8 दिसंबर 2023 के बीच उन्‍होंने 13 मैचों में 21.60 के कमजोर औसत और 121.34 के स्‍ट्राइक रेट से 216 रन बनाए हैं. उनके टी20 करियर के ओवरऑल औसत (25.69) का है.

जाहिर है, स्मिथ के लिए बैटिंग फॉर्म में आई यह गिरावट खतरे का संकेत है.यदि उन्‍होंने जल्‍द ही वनडे और टी20 के अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं किया तो इन फॉर्मेट की टीम में उनका स्‍थान भी खतरे में पड़ सकता है.

Tags: Pakistan vs australia, Steve Smith, Steven smith

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here