[ad_1]

शेयर बाजार
– फोटो : pixabay
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। इस दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। निफ्टी पहली बार 21000 पार पहुंचने में सफल रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 303.91 (0.43%) अंकों की बढ़त के साथ 69,825.60 के लेवल पर बंद हुआ।
दूसरी ओर, निफ्टी 68.25 (0.33%) अंकों की मजबूती के साथ 20,969.40 के स्तर पर बंद हुआ। आरबीआई एमपीसी की ओर से रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने के फैसले का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा।
शुकवार को बाजार में जोश आईटी, बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों से आया। इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 132 अंक नीचे 69,521 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने शुक्रवार को 21,006 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। वहीं सेंसेक्स भी के 69,893 का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। निफ्टी बैंक भी 47,303 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
[ad_2]
Source link