Home Breaking News मोहम्मद आशिक ने जीता ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का खिताब, जूस की दुकान चलाकर किया था संघर्ष

मोहम्मद आशिक ने जीता ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का खिताब, जूस की दुकान चलाकर किया था संघर्ष

0
मोहम्मद आशिक ने जीता ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का खिताब, जूस की दुकान चलाकर किया था संघर्ष

[ad_1]


                         
        

                         
        'मास्टरशेफ इंडिया' का खिताब पाना हर भोजन प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। पिछले कई दिनों से मास्टरशेफ इंडिया का प्रतिष्ठित शो आखिरकार एक शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ अपने विजेता तक पहुंच गई है।आठ सप्ताह तक दर्शकों की पसंद को लुभाने और कई मनोरंजक चुनौतियों का सामना करने के बाद, मैंगलोर के 24 वर्षीय मोहम्मद आशिक इस सीजन के अंतिम मास्टरशेफ के रूप में उभरे हैं। जी हां, 'मास्टरशेफ इंडिया' को उनका विनर मिल गया है। 
                         
        

                         
        






 ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में अपनी जर्नी को बताते हुए मोहम्मद आशिक ने कहा, “मैं मास्टरशेफ इंडिया पर अपनी खूबसूरत यात्रा के लिए बेहद आभारी हूं। एलिमिनेशन का सामना करने से लेकर ट्रॉफी हासिल करने तक, हर पल एक गहरा सबक था। इस अनुभव ने मेरे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है, और इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतना सपने जैसा लगता है।”


मोहम्मद आशिक ने आगे कहा, ‘यह हर सपने देखने वाले के लिए है, जो अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बाधाओं का सामना करता है। मैं जजों- शेफ विकास, रणवीर और पूजा, साथी प्रतियोगियों, दर्शकों और सभी प्रसिद्ध शेफों का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझे रसोई में हर गुजरते दिन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।’ बता दें कि मोहम्मद आशिक की विजयी जीत के अलावा, नंबी जेसिका मराक ने फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि रुखसार सईद ने सेकेंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here