[ad_1]
हरिकांत शर्मा/आगराःअगले साल 2024 में होने वाले वीमेंस प्रीमियर लीग( WPL) में आगरा की दो खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है. दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स के लिए और पूनम यादव दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगी.इस साल इन दोनों के अलावा आगरा में ही रेलवे में तैनात दो और महिला क्रिकेटरों को भी ऑक्शन में दोबारा स्थान मिला है.
बीसीसीआई ने पिछले साल महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरूआत की थी. इसमें खेलने वाली पांच टीमों में से दो खिलाड़ी आगरा की थीं.दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स की वाइस कैप्टन थी. आगरा की ही इंटरनेशनल किक्रेटर हेमलता काला दिल्ली कैपिटल्स की सहायक कोच थी.इसी टीम में पूनम यादव भी थी. पूनम को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये और यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति को 2.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था. इस साल दोनों ही टीमों ने पूनम और दीप्ति को रिटेन किया है.
आरुषि और श्वेता भी ऑक्शन नें रहेगी
दिल्ली की रहने वाली आरुषि गोयल वर्तमान में आगरा डीआरएम कार्यालय में तैनात है. वर्तमान में छुट्टी लेकर दिल्ली में ही प्रैक्टिस कर रही है. चार साल से यहां पोस्टेड आरुषि यूपी के लिए खेलती है.पिछले हफ्ते ही इंडिया ए टीम में इंग्लैड ए के खिलाफ खेलकर लौटी है.पिछले साल भी ऑक्शन नें आरुषि का नाम था.दूसरी खिलाड़ी महाराष्ट्र की श्वेता माने हैं, जो पार्सल डिपार्टमेंट में पोस्टेड है. श्वेता आगरा में छह साल से कार्यरत है. श्वेता इंडियन रेलवे के लिए खेलती है.
दोनों ही खिलाड़ियों का अच्छा रहा है प्रदर्शन
अब तक के हुए मैचों में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है.दोनों ही खिलाड़ी बैटर हैं. दोनों का नाम पिछले साल भी ऑक्शन लिस्ट में था, लेकिन किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी. पिछले ऑक्शन लिस्ट में राशि कन्नौजिया, क्षमा सिंह, अंजलि सिंह, अलमास भारद्वाज का नाम भी था, जो इस साल नहीं है।.
.
FIRST PUBLISHED : December 9, 2023, 11:31 IST
[ad_2]
Source link