Home Breaking News Mahua Moitra: संसद से निष्कासन के बाद जनता के दरबार में महुआ मोइत्रा, बोलीं- हम इस लड़ाई को जीतेंगे

Mahua Moitra: संसद से निष्कासन के बाद जनता के दरबार में महुआ मोइत्रा, बोलीं- हम इस लड़ाई को जीतेंगे

0
Mahua Moitra: संसद से निष्कासन के बाद जनता के दरबार में महुआ मोइत्रा, बोलीं- हम इस लड़ाई को जीतेंगे

[ad_1]

this fight we will win mahua moitra reached to bengal people after expulsion from parliament

महुआ मोइत्रा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संसद से निष्कासन के बाद रविवार को महुआ मोइत्रा जनता के दरबार में पहुंची। दरअसल महुआ मोइत्रा ने रविवार को अपनी लोकसभा के लोगों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश में महुआ मोइत्रा ने जनता, टीएमसी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के प्रति आभार जताया कि उन्होंने इस लड़ाई में उनका साथ दिया। 

महुआ मोइत्रा ने जारी किया वीडियो संदेश

वीडियो संदेश को महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस संदेश में महुआ ने कहा कि ‘मैं आपकी बेटी हूं…इस धरती की बेटी हूं। मैं तब तक आपके साथ रहूंगी, जब तक आप चाहते हैं। हम इस लड़ाई को जीतेंगे और मैं मैदान छोड़कर नहीं भागूंगी और आपके साथ रहूंगी। मैं कृष्णानगर के सभी निवासियों, टीएमसी कार्यकर्ताओं और ब्लॉक अध्यक्ष की आभारी हूं कि उन्होंने मेरे समर्थन में दो दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मैं उनकी आभारी हूं जिन्होंने मुझे संदेश भेजकर मेरा समर्थन किया।’ 

लोकसभा चुनाव की तैयारियां की शुरू

बता दें कि पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को बीते शुक्रवार को संसद की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। फिलहाल आगे क्या करना है, इस पर महुआ मोइत्रा विचार कर रही हैं। वहीं टीएमसी सुप्रिमो ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि नादिया जिले की कृष्णानगर लोकसभा सीट से महुआ मोइत्रा ही उनकी पार्टी की उम्मीदवार होंगी। रविवार को मीडिया से बात करते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि वह अपने अगले कदम पर विचार कर रही हैं और कुछ तय हो जाने के बाद मीडिया से भी इस पर बात करेंगी। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here