Home Sports गौतम गंभीर से श्रीसंत से तकरार पर किया गया सवाल, विवाद से झाड़ लिया पत्ता

गौतम गंभीर से श्रीसंत से तकरार पर किया गया सवाल, विवाद से झाड़ लिया पत्ता

0
गौतम गंभीर से श्रीसंत से तकरार पर किया गया सवाल, विवाद से झाड़ लिया पत्ता

[ad_1]

हाइलाइट्स

गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच मैच में हुई थी कहासुनी.
गंभीर की टीम क्वालीफायर मुकाबले में टूर्नामेंट से बाहर हुई.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक बार फिर विवाद के जाल में फंसे नजर आए. लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मा-गरमी देखने को मिली थी. मामला मैदान में नहीं शांत हुआ. इसके बाद दोनों प्लेयर्स के बीच सोशल मीडिया वॉर हुआ. एक तरफ श्रीसंत ने वीडियो के जरिए गंभीर पर उन्हें मैदान पर बेइज्जत करने के आरोप लगाए. दूसरी तरफ गंभीर ने इंस्टाग्राम पर स्माइल करती हुई फोटो पोस्ट कर जले पर नमक छिड़क दिया. लेकिन जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस विवाद से पत्ता झाड़ लिया है.

श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए बताया कि गौतम गंभीर ने उन्हें ‘फिक्सर’ कहा. इंडिया टुडे के अनुसार गंभीर एक चैरिटी इवेंट में शामिल हुए. जहां उनसे इस विवाद को लेकर सवाल कर दिया गया. लेकिन गंभीर ने इसपर खुलकर बात नहीं की. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास इस मुद्दे पर कहने के लिए कुछ नहीं है. मैं नेक काम के लिए यहां पर आया हूं. इस मामले पर बात नहीं करना चाहता.’ श्रीसंत ने गौतम गंभीर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी कमेंट किया था.

गंभीर की इंस्टा पोस्ट पर क्या बोले श्रीसंत?

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर अपनी स्माइल करते हुए एक फोटो पोस्ट की. जिसपर उन्होंने लिखा था, ‘मुस्कुराएं जब पूरी दुनिया अटेंशन है.’ इस पोस्ट पर कमेंट में श्रीसंत ने लिखा, ‘आपने एक खिलाड़ी और एक भाई की सीमाओं को पार कर लिया है और सबसे बढ़कर, आप लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी आप हर क्रिकेटर से उलझते रहते हैं. तुम्हारे साथ क्या बात है? मैंने बस मुस्कुराकर देखा और आपने मुझे फिक्सर करार दे दिया? गंभीरता से, क्या आप सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं? आपको इस तरह से बोलने और कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है. आपने अंपायर्स से भी अपशब्द भी कहे, फिर भी मुस्कुराने की बात करते हैं? आप एक अहंकारी और पूरी तरह से वर्गहीन व्यक्ति हैं.’

India vs South Africa, Gautam Gambhir, Gautam Gambhir Controversy, Gautam Gambhir Sreesanth, Rohit Sharma, Rohit Sharma Captiancy, Rohit Sharma News, Team India, Indian Cricket Team, IND vs SA T20 series, India vs south africa T20, Suryakumar yadav, Suryakumar yadav Captain, WPL 2024, WPL Auction, Jay Shah, BCCI, Cricket News Hindi, Cricket News, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा

राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड सेकेंड चांस में शानदार, भारत को दिला चुके हैं वर्ल्ड कप खिताब, अब सीनियर टीम की बारी

उन्होंने आगे लिखा, ‘आपका समर्थन करने वालों के लिए किसी भी प्रकार का सम्मान नहीं है. कल तक मैं हमेशा आपके और आपके परिवार के प्रति सम्मान रखता था. हालाँकि, आपने अपमानजनक शब्द “फिक्सर” का इस्तेमाल सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि सात या आठ बार किया. यहां तक कि आपने लगातार मुझे उकसाने की कोशिश करते हुए अंपायरों और मेरे प्रति ‘एफ’ शब्द का इस्तेमाल भी किया. जिस किसी ने भी यह अनुभव किया है कि मैंने क्या सहा है वह तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा. आप जानते हैं कि आपने जो कहा और किया वह गलत था. मुझे यकीन है कि ईश्वर भी तुम्हें माफ नहीं करेगा. उसके बाद तुम मैदान में आये ही नहीं..चलो भगवान सब देख रहा है.’

Tags: Gautam gambhir, Legends League Cricket, S Sreesanth

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here